फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The bike collided with the angle, the young man died after falling in the drain

एंगल से टकराई बाइक, नाले में गिरकर युवक की मौत

Fri, 06 May 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with the angle, the young man died after falling in the drain
The bike collided with the angle, the young man died after falling in the drain
कोतवाली क्षेत्र के ढखेरवा सिसैया रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन

धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के ढखेरवा सिसैया रोड पर बृहस्पतिवार देर रात हरदुआ पुल के पास लगे एंगल से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा युवक नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के बगहापुरवा मजरा मकसोहा निवासी बनवारी लाल का 22 वर्षीय पुत्र महाजन कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम खुरिया नगर निवासी रामजीवन के 18 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार के साथ बाइक से ढखेरवा आ रहा था। कस्बा धौरहरा के बाहर हरदुआ पुल के पास लगे एंगल से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा सर्वेश नाले में गिर गया और उसकी मौत हो गई, जबकि महाजन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महाजन को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं गहरे नाले में गिरे सर्वेश को ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मृत अवस्था में निकाला जा सका। घायल महाजन को धौरहरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिवार वालों को सूचना देकर मौके पर बुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि दोनों अपने घर से ईसानगर क्षेत्र के मक्कापुरवा गांव को जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, हादसे में घायल हुआ महाजन अब खतरे से बाहर है। उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed