फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The beginnings of songs in music conference

संगीत सम्मेलन में गीतों की बयार

Tue, 31 Mar 2015 07:30 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Tue, 31 Mar 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
The beginnings of songs in music conference
चैती मेला मंच पर स्थानीय संगीत सम्मेलन में कलाकारों ने फिल्मी और भक्ति गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल नगराध्यक्ष कैलाशचंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित स्थानीय संगीत सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामऔतार विश्वकर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को टीजीटी के संगीतकार अली अहमद नियाजी ने आर्गन, ढोलक पर महेश और मुन्ना ने साथ दिया। शुरुआत  में राजेश गुप्ता ने सत्यम् शिवम् सुन्दरम्, जिंदगी प्यार का गीत है। आदेश राजपूत ने तुम मुझे यूं भुला न पाओगे, श्रीराम झा ने- तेरे नाम का दीवाना तेरे घर को ढूंढता है, मैं तेरा शहर छोड़ जाऊंगा, बृजेश तिवारी ने- मन के खजाने में माल ही माल है गीत गाकर महफिल जमाना शुरू किया था कि वर्षा की तेज बूदों ने संगीत की धुनों को बिखेर दिया। जिससे स्थानीय कलाकार और दर्शकों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। नपाप अध्यक्ष ने खेद प्रकट कर अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर अरुण दीक्षित एडवोकेट, गोपाल कृष्ण शुक्ल, श्रवण माहेश्वरी, बालकृष्ण बल्लू, स्नेहलता वर्मा, नायब तहसीलदार रामदेव निषाद, जमाल अहमद राईन, रफी अहमद, सुशील गिरि, पवन वाजपेयी और सचिन दीक्षित आदि मौजूद रहे।

लुभा रहे हैं झूले
ऐतिहासिक चैती मेला में कई बिजली की लड़ियों से झूले लगाये गये हैं। जो अपनी जगमगाहट को खासे लुभा रहे हैं। आकर्षक झूले देख मेलार्थी कुछ देर के लिए ठिठक जाते हैं।
विज्ञापन


चैती मेला में आज
नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर मुबारक अली एंड पार्टी बहराइच का गीत संगीत कार्यक्रम रात आठ बजे से।

कुल हिंद मुशायरा तीन को
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर तीन अप्रैल शुक्रवार को कुल हिंद मुशायरा होगा। संयोजक मधुकर शैदाई ने बताया कि मुशायरे में रईस अंसारी, मंजर भोपाली, माजिद देवबंदी, जौहर कानपुरी, हसन काज़मी, नुसरत मेहदी, शाइस्ता सना, जमील खैराबादी, सुनील कुमार तंग, सज्जाद झंझट, नासिर जौनपुरी, हैदर अलवी आदि को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed