फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The beginning of education in secondary schools was seen

माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई का आगाज, दिखी रौनक

Sat, 02 Jul 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
The beginning of education in secondary schools was seen
राजकीय इंटर कॉलेज की क्लास में मौजूद छात्राएं।
पहलेेे दिन सरकारी की अपेक्षा निजी स्कूलों में ज्यादा रही बच्चों की संख्या
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिले में शुक्रवार को माध्यमिक स्कूलों में पठन-पाठन की शुरुआत हो गई। करीब एक माह बाद स्कूल खुले। पहले दिन सरकारी विद्यालयों की अपेक्षा निजी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अच्छी खासी रही।
शैक्षिक सत्र 22-23 का आगाज एक अप्रैल से हो गया था, जिसके बाद 20 मई तक स्कूलों में पढ़ाई हुई। इसके बाद 20 मई को ग्रीष्मकालीन अवकाश कर दिया गया। उसके करीब एक माह बाद शुक्रवार से फिर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई। इसके लिए शुक्रवार सुबह सड़कों पर ड्रेस पहनकर छात्र छात्राएं स्कूल जाते नजर आए। इससे सरकारी और निजी स्कूलों में काफी रौनक रही। हालांकि पहले दिन सरकारी स्कूलों की अपेक्षा निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या काफी अच्छी रही।
विज्ञापन

पहले दिन आधे ही बच्चे स्कूल पहुंचे
गोला गोकर्णनाथ। ग्रीष्मावकाश के बाद एक जुलाई से विद्यालय खुल गए। पहले दिन विद्यालयों में छात्र संख्या 50 फ़ीसदी रही।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राज कुमार कनौजिया, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के महेंद्र कुमार त्रिपाठी, चिल्ड्रंस एकेडमी के प्रबंधक सतीश चंद्र गुप्ता और प्रधानाचार्य अजय कृष्ण आनन्द, गोला पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक बीए खान, कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. लखपत राम वर्मा, पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केके शुक्ला ने मां सरस्वती का पूजन कर कक्षाएं शुरू कराईं। विद्यालय खुलने के पहले दिन श्री राजेंद्र गिरी मेमोरियल एकेडमी में प्रबंधक एवं विधायक अरविंद गिरि, डायरेक्टर मोहित पुरी, प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा आदि ने विधि विधान से मां सरस्वती का पूजन हवन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन घर्म इंटर कॉलेज की क्लास में मौजूद छात्राएं।

सनातन घर्म इंटर कॉलेज की क्लास में मौजूद छात्राएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed