{"_id":"655665ad14da342f2c028154","slug":"the-attacking-tigress-was-kept-unconscious-and-imprisoned-in-a-cage-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-9540-2023-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: पिंजरे में कैद हुई हमलावर बाघिन, युवक का किया था शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: पिंजरे में कैद हुई हमलावर बाघिन, युवक का किया था शिकार
Fri, 17 Nov 2023 01:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:25 PM IST
सार
बासुकपुर गांव में युवक का शिकार करने वाली बाघिन को पकड़ लिया गया है। वन कर्मियों और पशु चिकित्सकों की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर बाघिन को पिंजरे में कैद किया।
विज्ञापन
पिंजरे में कैद बाघिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज जंगल से सटे बासुकपुर गांव में युवक को बाघ नहीं, बाघिन ने मारा था। वन कर्मियों और पशु चिकित्सकों की टीम ने बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे शिकार को खाने के लिए गन्ने के खेत से निकली बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर दिया। फिर उसे पिंजरे में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित वर्मा ने बताया कि मैलानी रेंज की ग्रंट नंबर बीट से सटे बासुकपुर गांव आबादी के पास गन्ने के खेत में छिपी बैठी बाघिन को बेहोश करने की अनुमति पीसीसीएफ वन्यजीव से मांगी गई थी।
विज्ञापन
अनुमति मिलने के बाद बृहस्पतिवार सुबह दो पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर और दीपक, वनाधिकारियों और वन कर्मियों की टीम मौके पर भेज कर उसे रेस्क्यू करने की कोशिश में जुट गए। उनकी मेहनत रंग लाई और शाम छह बजे करीब पशु चिकित्सकों की टीम ने नियमानुसार उसे रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP News: फिर चला बुलडोजर... यहां पांच अवैध कॉलोनियों पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई; मची खलबली
बाघिन की उम्र पांच साल के करीब बताई गई है। एफडी ने बताया रेस्क्यू की गई बाघिन को मैलानी रेंज परिसर ले जाया गया है। जहां पशु चिकित्सकों की टीम से उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा जाएगा। इसके बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। उधर बाघिन के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
सांड का भी किया था शिकार
बासुकपुर गांव में युवक का शिकार करने वाली बाघिन ने बुधवार रात एक सांड का भी शिकार किया था। बफरजोन के डीएफओ सौरीस सहाय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास गन्ने के खेत में छिपे बैठी बाघिन की लोकेशन ट्रैस करने के लिए ड्रोन कैमरा उड़ाया गया।
ट्रैंक्युलाइजर गन से बाघिन को बेहोश करने के लिए मचान बनाया गया। एसडीओ बफरजोन मोहम्मद साकिब खान, निघासन मनोज तिवारी, ट्रेनी एसडीओ रवी मोहन के अलावा स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के जवान वन कर्मियों की टीम के साथ बाघिन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे।