फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The attackers entered the shop and beat up the businessman and his brother

दुकान में घुसे हमलावरों ने व्यापारी और उसके भाई को पीटा

Thu, 21 Jan 2021 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The attackers entered the shop and beat up the businessman and his brother
लखीमपुर खीरी। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित एक स्पोर्ट्स की दुकान में घुसे छह हमलावरों ने दुकानदार और उसके भाई की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावर दुकान में रखे 1.10 लाख रुपये की नकदी और दोनों भाईयों की सोने की चेन लूटकर भाग निकले। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रानीगंज निवासी दीपक कुरेले ने बताया कि पिता की स्पोर्ट्स की दुकान मुख्य मार्ग पर पशु चिकित्सालय के पास है। गुरुवार की दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे छह हमलावर दुकान पर आए और उससे व छोटे भाई श्याम जी से यह कहते हुए गाली-गलौज करने लगे कि तुम लोग एक समुदाय का विरोध करते हो। विरोध करने पर हमलावर दुकान में घुस आए और पिटाई करने लगे। हमलावरों ने उसके और भाई के गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली। दुकान में रखे 1.10 लाख रुपये लूट लिए। आरोप है कि एक हमलावर ने चाकू से दीपक कुरेले पर प्रहार भी किया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग आ गए, जिस पर हमलावर भाग निकले। पीड़ित दुकानदार ने दो हमलावरों को नामजद कर सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed