{"_id":"587235744f1c1b6529ba7f24","slug":"the-arrest-of-the-wanted-instructions-and-preventive-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछितों की गिरफ्तारी और निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वांछितों की गिरफ्तारी और निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता का पाठ पढ़ाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनाव तैयारियों तक सीमित रही अपराध समीक्षा बैठक, डायल 100 की भी की समीक्षा
पुलिस लाइंस सभागार में रविवार को हुई अपराध समीक्षा बैठक में थानेदारों को चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया गया। बैठक में एसपी ने अब तक चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई कार्रवाई की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डायल-100 की भी समीक्षा की।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बैठक शुरू हुई। बैठक में एसपी मनोज कुमार झा ने सभी सीओ और थानेदारों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया और निरोधात्मक कार्रवाई से लेकर वांछितों की गिरफ्तारी, अवैध शराब, शस्त्र अधिनियम आदि में हुई कार्रवाई की थानेवार जानकारी ली। एसपी ने कहा कि वांछितों की गिरफ्तारी, चेकिंग के दौरान कितने वाहनों से प्रतिदिन अवैध रूप से लगी नीली-लाल बत्तियां, लाउडस्पीकर आदि उतारे गए। इसकी नियमित रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सभी थानेदार चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराएं, इसमें लापरवाही मिलने पर किसी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। प्रतिदिन वाहनों की चेकिंग की जाए और लूट, चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए सीमावर्ती थाने एक-दूसरे से वार्ता कर रणनीति बनाकर काम करें। कोतवाल तिकुनियां और एसओ सिंगाही से हाल में हुई डकैती की घटनाओं का वर्कआउट जल्द करने के कड़े निर्देश दिए। डायल 100 की समीक्षा में स्थिति संतोषजनक पाई गई। बैठक में एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट, सदर कोतवाल दीपक शुक्ल समेत सभी सीओ, कोतवाल और थानेदार मौजूद रहे।