फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The accountant of the jaggery trader was robbed due to the workers informing him

Lakhimpur Kheri News: मजदूरों के मुखबिरी करने से हुई गुड़ व्यापारी के मुनीम से लूट

Sat, 03 May 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The accountant of the jaggery trader was robbed due to the workers informing him
पकड़े गये आरोपी-संवाद
लखीमपुर/सिकंदराबाद। 25 अप्रैल को थाना नीमगांव क्षेत्र में हुई चार लाख से अधिक की लूट की घटना का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। सामने आया कि पकड़े गए आरोपियों में से मजदूर राकेश कश्यप और रोहित सक्सेना ने मुखबिरी की तो साथियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो परत दर परत खुलती गईं। पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक फरार आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गईं हैं। 2.52 लाख की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस लाइन के सभागार में एसपी संकल्प शर्मा घटना के खुलासा करते हुए जानकारी दी।
विज्ञापन

बता दें कि नीमगांव के ग्राम गुलौला के समीप थाना महोली अंतर्गत जलालपुर निवासी गुड़ व्यापारी रामरतन के मुनीम रजनीश पांडेय से बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप रोककर बैग लूट लिया था, उसमें 4.35 लाख रुपये थे। पीड़ित की सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। देर रात तक हुई पूछताछ के बाद लूट की घटना की चोरी में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसकी भनक एसपी को लगी तो तत्कालीन एसओ सुनीता कुशवाहा का तबादला करते हुए जांच टीमें गठित की गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में स्वाॅट और सर्विलांस की टीमें सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर की मदद से आरोपियों तक पहुंच गईं। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना में पीड़ित व्यापारी के ही मजदूर राकेश और रोहित के मुखबिरी करने की बात सामने आई है। पूछताछ के बाद राकेश और रोहित ने घटना में अन्य लोगों के भी शामिल होने की जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि घटना में शामिल थाना महोली सीतापुर के गांव चमारनपुरवा निवासी अटल बाजपेई, हरदोई के ग्राम अमेठिया निवासी विशाल अवस्थी, सीतापुर के ग्राम चमारनटोला निवासी सूरज, थाना टडियावां हरदोई के ग्राम अमेठिया निवासी सत्यम, थाना महोली सीतापुर के ग्राम सुनारनपुरवा निवासी राकेश कश्यप, थाना महोली के ग्राम चमारनटोला निवासी रोहित कश्यप को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को चकमा देकर फरार हुए हरदोई के ग्राम जयराजपुर निवासी चमन पाठक की तलाश में टीमें गठित कर दी गईं हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से 2.52 लाख रुपयों के साथ ही 315 बोर का तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed