{"_id":"1b854bceb5e3903f93a1cc74a478f8c1","slug":"tharuon-adding-parked-in-the-development-section-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थारूओं को विकास की धारा में जोड़ने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थारूओं को विकास की धारा में जोड़ने की कवायद शुरू
पलियकलां-चंदनचौकी।
Updated Mon, 19 Oct 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिवासी थारूओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए डीएम किंजल सिंह की मुहिम के तहत गोद लिए गांवों में आठ गांवों के लिए द राइजिंग कार्यक्रम के तहत एक दस दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में स्वास्थ्य, शिक्षा समेत तमाम विभागों के शिविर लगाए गए। जिनमें आदिवासियों के लिए कार्य किए जाएंगे साथ ही उनमें जागरूकता भी पैदा की जाएगी।
गौरतलब है कि आदिवासी थारू क्षेत्र में डीएम ने दर्जन भर गांवों को गोद लिया है। डीएम ने इन गांवों में विकास कार्य के लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं और विकास संबंधी कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इन्हीं गांवों में से रामनगर, पुरैना, बेलडांडी, बलेरा, पचपेड़ा, धुसकिया, पोया, बरबटा आदि आठ गांवों के लिए द राइजिंग कार्यक्रम के तहत एक दस दिवसीय मेले का आयोजन धुसकिया में किया गया। इसका उद्घाटन सोमवार को डीएम की मौजूदगी में आदिवासी थारू जनजाति के पुरोहितों ने पूजन अर्चन कर किया। कार्यक्रम में शैक्षिक, सामाजिक, नशा मुक्ति, स्वच्छता जागरूकता को लेकर नाटक मंचन हुआ और कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। यह मेला 19 से 28 अक्तूबर तक चलेगा। पहले दिन स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम का संचालन बीएसए डॉ. ओपी राय ने किया और इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे समेत जिले के तमाम अधिकारी और एसडीएम पीके सिंह, मितौली एसडीएम शादाब असलम, एबीएसए भरत वर्मा, तहसीलदार राजू कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
----
तो चली डीएम की पाठशाला
कार्यक्रम में गोद लिए गए आठों गांवों के बच्चों की एक पाठशाला का आयोजन भी किया गया। इसमें डीएम ने शिक्षिका के तौर पर आदिवासी बच्चों को पाठ पढ़ाया और उन्हें तमाम जानकारियां दीं। बच्चों में इससे गजब का उत्साह देखा गया।
--
बुजुर्गों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम शुभारंभ के दिन डीएम ने गांव की एक सौ साल की आदिवासी थारू महिला रामकली और पचपेड़ा के पूर्व प्रधान जयमल को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। --
लखनऊ गए दल ने साझा किए अपने अनुभव
आदिवासी गांवों से लखनऊ समेत कई स्थानों पर गईं लड़कियों के दल ने कार्यक्रम में मंच से अपने सभी अनुभव बच्चों और गांवों के लोगों से साझा किए। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव के साथ बिताए गए पलों को भी साझा किया।