फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tharu sports competitions will be held in October-November

थारू खेल प्रतियोगिताएं अक्तूबर-नवंबर में होंगी

Mon, 25 Jul 2022 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tharu sports competitions will be held in October-November
थारू खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

अक्तूबर-नवंबर में होंगी
- खेलों का अध्ययन करने के लिए पांच सदस्यीय टीम ने नियमों की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। थारू जनजाति के लिए उनके ही परिवेश में दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अक्तूबर-नवंबर कराई जाएगी। इससे पहले समाज के खिलाड़ियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय दीप सिंह ने बताया कि थारू जनजाति के खेलों का अध्ययन करने के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम ने दो दिवसीय अध्ययन के दौरान पलिया ब्लॉक के थारूजनजाति गांव पंचायत घुसकिया, बरबटा, पोया, पचपेड़ा, सौनहा, गोबरौला एवं सरियापारा में थारू बच्चों के खेल एवं उनकी संस्कृति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मरौधा मीनार, डेगडेपु, त्यौरा, गोटी, दो लकड़ी का डेगा, तीरंदाजी, पासे, लच्छे डाडी, गुच्चा, सिक्टी, चप्पल चोर, चुंगी, दुरं, छतोई (पुराना परिधान), डलिया बुनने की कला एवं थारू नृत्य देखा। इसके अलावा रात में चौपाल लगाकर खेलों के नियमों की जानकारी ली।
विज्ञापन

अजय दीप सिंह ने बताया कि संघ का उद्देश्य थारू जनजाति के स्वदेशी खेल, लोक कला एवं विधाओं के अस्तित्व को बचाकर इन खेलों को राष्ट्रीय दर्जा देकर देश की मुख्य धारा में जोड़ना है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अक्टूबर-नवंबर 2022 में कराई जाएगी। इसके लिए खिलाड़ियों को उनके ही परिवेश में तीन दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। टीम में जीपी त्रिपाठी, कृष्ण अवतार गुप्ता, डॉ. शफीक, सुनील सिंह तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed