फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tharu-majority villages began looking characters

थारू बाहुल्य गांवों में शुरू हुई पात्रों की तलाश

Mon, 06 Apr 2015 06:16 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 06 Apr 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
पलिया तहसील के थारू बाहुल्य गांवों में समाजवादी पेंशन योजना के लिए युद्धस्तर पर पात्र व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए पलिया ब्लॉक के सुपरवाइजरों और एडीओ को तीन दिन के अंदर पात्रों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 76615 लोगों को समाजवादी पेंशन का लाभ दिया जाना है, इसमें अब तक 61514 पात्र व्यक्तियों को समाजवादी पेंशन स्वीकृत की जा चुकी है।
समाज कल्याण अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि  पलिया तहसील में 37 गांव ऐसे हैं जो थारू बाहुल्य हैं। इन गांवों में समाजवादी पेंशन योजना के लिए पात्र महिला और पुरुषों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन

 डीएम किंजल सिंह के निर्देश पर पलिया क्षेत्र में छह से नौ अप्रैल तक तीन दिन अभियान चलाकर योजना के पात्र लोगों को चयनित किया जा रहा है, जिसके बाद उनसे आवेदन लेकर सूचीबद्ध किया जाएगा। पात्र व्यक्तियों के चयन का कार्य तेजी से शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय से गायब हो गया महिला का आवेदन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर तहसील के गांव ओदरहना निवासी मुन्नी देवी यादव ने डीएम को प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उसने समाजवादी पेंशन योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसका नाम पेंशन सूची में नहीं शामिल किया गया।
इस बाबत जब उसने पता किया तो मालूम हुआ कि उसका आवेदन कार्यालय से गायब हो गया है। आरोप है कि उसके आवेदन की जांच नहीं कराई गई और उसे कार्यालय से भगा दिया गया।

लोहिया आवास के लिए चक्कर काट रहे गरीब
लखीमपुर खीरी। लोहिया आवास के लिए बनाई गई सूची में नाम न शामिल किए जाने पर गरीब लोग विकास भवन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं।
मितौली क्षेत्र के गांव दतेली कलां निवासी जयकोरा, स्व. प्रकाश की पत्नी प्रेमा और इसी गांव की नन्हीं देवी ने सीडीओ नितीश कुमार को प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि पूर्ण पात्रता होने के बावजूद उन्हें लोहिया आवास नहीं दिया जा रहा है।


जबकि वह लोग भूमिहीन हैं और मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। इससे पहले भी उन्हें कोई आवास नहीं मिला है। प्रेमा देवी का कहना है कि उसके पति के स्वर्गवास के बावजूद उसे विधवा पेंशन नहीं मिल रही है। इनका आरोप है कि दतेली गांव की सूची में उन व्यक्तियों के नामों को शामिल किया गया है, जिनके पास योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed