फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   TGT: On the last day five candidates got counseling

टीजीटी : अंतिम दिन पांच अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग

Fri, 19 Nov 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
TGT: On the last day five candidates got counseling
डीआईओएस कार्यालय में काउंसलिंग कराते टीजीटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी।
लखीमपुर खीरी। टीजीटी उत्तीर्ण 155 नवनियुक्त शिक्षकों को जिले के सहायता प्राप्त विद्यालयों में तैनाती मिली है। इनके शैक्षिक प्रपत्रों की जांच के लिए अंतिम दिन पांच अभ्यर्थी मूल प्रपत्रों की जांच के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। तीन दिन की काउंसलिंग में 138 अभ्यर्थी ही शामिल हुए।
विज्ञापन

जिले के सहायता प्राप्त स्कूलों में हिंदी, संस्कृत, गणित, शारीरिक शिक्षा, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, चित्रकला, वाणिज्य, कला, चित्रकला के 155 शिक्षकों को तैनाती मिली है। डीआईओएस कार्यालय पर तीन दिन की काउंसलिंग में 138 नवनियुक्त शिक्षकों ने अपने शैक्षिक प्रपत्रों का सत्यापन कराया। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन सिर्फ पांच अभ्यर्थी ही काउंसलिग के लिए पहुंचे। पहले दिन 88, दूसरे दिन 45 और अंतिम दिन पांच अभ्यर्थियों ने दो फोटोकॉपी सेट जमा कर मूल प्रपत्रों की जांच कराई।
विज्ञापन

तीन दिन की काउंसलिंग में 155 के सापेक्ष 138 नवनियुक्त शिक्षक शामिल हुए। जल्द ही इन सभी को नियुक्त पत्र वितरित किए जाएंगे।
- ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed