{"_id":"5f87e176aca9104e9843f83eb3ccbf04","slug":"test-of-candidates-of-high-school-at-12-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का टेस्ट 12 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का टेस्ट 12 को
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 08 Jan 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
नगर के राजकीय इंटर कॉलेज से हाईस्कूल का व्यक्तिगत फार्म भरने वाले परीक्षार्थियों का तीसरा टेस्ट 12 से 14 जनवरी तक होगा। प्रधानाचार्य डॉ.आरके जायसवाल ने बताया है कि जिन परीक्षार्थियों ने व्यक्तिगत आवेदन किया था लेकिन अपने तीन टेस्ट पूरे नहीं किए तथा प्रोजेक्ट नहीं जमा किया वे लोग 12 से 14 जनवरी के बीच विद्यालय में आकर अपना टेस्ट दें और प्रोजेक्ट जमा कर दें। प्रधानाचार्य ने बताया कि इसके बाद टेस्ट नहीं लिए जाएंगे जो परीक्षार्थी टेस्ट नहीं देंगे उनकी परीक्षा प्रभावित हो जाएगी।
विज्ञापन