{"_id":"877ae290838899df6c8f27bbe655b366","slug":"terrorist-attacks-in-punjab-in-kheri-alerts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आतंकी हमला, खीरी में अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आतंकी हमला, खीरी में अलर्ट
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के जिला गुरदासपुर में सोमवार की सुबह हुए आतंकी हमले के बाद एसपी अरविंद सेन ने खीरी में अलर्ट जारी कर दिया। करीब 110 किमी लंबी भारत-नेपाल सीमा होने के कारण जिले में चौकसी बढ़ाई गई है। सोमवार को शहर में कई स्थानों पर तलाशी और चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन प्रमुख मंदिर संकटा देवी गेट और मेला मैदान चौराहे के पुलिस पिकेट पर कोई सुरक्षा नहीं दिखी।
--
आतंकी हमले के बाद अलर्ट को लेकर संकटा देवी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने फोर्स के साथ शहर के एक शॉपिंग माल में अभियान चलाकर चेकिंग की। इस दौरान कई लोगों की तलाशी भी ली गई। हालांकि चेकिंग में कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला है।
--
पुलिस ने शहर के सिनेमा हालों में भी तलाशी अभियान चलाया, जिसमें फिल्म देख रहे दर्शकों की तलाशी ली गई। पुलिस की इस कार्रवाई से सिनेमा हाल में मौजूद दर्शकों में अफरा-तफरी रही। जब पता चला कि आतंकी हमले को लेकर सर्च अभियान था, तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
--
प्रमुख मंदिर संकटा देवी में इस समय मेला चल रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है। इसके बावजूद यहां पुलिस सुरक्षा नहीं दिखी। अलर्ट के बावजूद मंदिर के गेट पर कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा।
--
मेला मैदान में पुलिस पिकेट पर सोमवार को सन्नाटा दिखा है। पंजाब में हुए आतंकी हमले के बाद जारी अलर्ट के बावजूद पुलिस अपनी पिकेट ड्यूटी से नदारद दिखी। पिकेट पर सिपाही तो छोड़िए, एक होमगार्ड भी नहीं दिखा।