फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Terror of wild elephants in Nishadnagar, destroying crops

Lakhimpur Kheri News: निषादनगर में जंगली हाथियों का आतंक, उजाड़ रहे हैं फसल

Fri, 28 Feb 2025 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Terror of wild elephants in Nishadnagar, destroying crops
पलिया के घोला निषादनगर में घूमते जंगली हाथी। स्रोत वीडियो ग्रैब
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के दक्षिण खीरी वन प्रभाग के बफर जोन में जंगली हाथियों का आतंक है। ग्रामीणों के मुताबिक, हाथी लगातार जंगल से निकलकर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसको लेकर कई बार वन विभाग को सूचना भी दी गई, लेकिन वन विभाग द्वारा केवल गश्त करके ही निपटारा कर दिया गया। हाथियों के जंगल से निकलने और फसलों को बर्बाद करने संबंधी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कई हाथी झुंड के बीच से होकर किसानों के खेतों का रुख कर रहे हैं। वायरल वीडियो घोला निषादनगर का बताया जा रहा है। इसमें हाथी लाइन से जाते दिख रहे हैं। झुंड में हाथियों के बच्चे भी हैं। घोला निषादनगर के ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक महीने से जंगली हाथियों द्वारा जमकर उत्पात मचाया जा रहा है और गेहूं व गन्ना की फसल को तहस-नहस किया जा रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग को सूचना भी देते हैं, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं होती। आरोप है कि हाथियों को भगाने के लिए वन विभाग की तरफ से पटाखों का भी इंतजाम नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed