फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ten years imprisonment for two Nepalese smugglers, fine also

Lakhimpur Kheri News: दो नेपाली तस्करों को दस-दस वर्ष की कैद, जुर्माना भी

Wed, 02 Aug 2023 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ten years imprisonment for two Nepalese smugglers, fine also
लखीमपुर खीरी। भारत से मोटरसाइकिल चुराकर नेपाल में बेचने वाले दो नेपाली तस्करों को दोषी पाते हुए एडीजे रामेंद्र कुमार की अदालत ने 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 57-57 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी सुनील सिंह तोमर ने बताया कि संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के रानीनगर मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान नेपाल के कंचनपुर जिला निवासी पदम बूडा और सुरेंद्र साही को पुलिस ने तीन अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार किया था। उनके पास से हथियार भी बरामद हुए थे। पूछताछ पर उन्होंने संपूर्णानगर-खजुरिया मार्ग पर स्टेट फार्म के पुराने खंडहर में छुपा कर रखी गईं पांच मोटरसाइकिलें बरामद कराई थीं।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। दो साल तक चले मुकदमे के बाद बुधवार को फैसला सुनाते हुए एडीजे रामेंद्र कुमार ने दोनों तस्करों को 10-10 वर्ष के कारावास और 57- 57 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed