फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ten cases registered against shooter sarvjeet in Lakhimpur Kheri who killed in encounter

UP: मुठभेड़ में मारे गए शूटर सर्वजीत पर लखीमपुर खीरी में दर्ज हैं 10 मामले, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

Sun, 28 Jun 2026 05:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 28 Jun 2026 05:01 PM IST
सार

पीलीभीत जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश सर्वजीत सिंह को मार गिराया। सर्वजीत लखीमपुर खीरी के उचौलिया क्षेत्र का रहने वाला था। उसके खिलाफ उचौलिया थाने में 10 मामले दर्ज हैं।  

विज्ञापन
ten cases registered against shooter sarvjeet in Lakhimpur Kheri who killed in encounter
सर्वजीत का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत जिले में कपड़ा व्यापारी की हत्या के मामले में वांछित एक लाख रुपये का इनामी शूटर सर्वजीत सिंह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। सर्वजीत लखीमपुर खीरी जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र के नईबस्ती मोहनपुर ग्रंट गांव का निवासी था। उसके विरुद्ध उचौलिया थाने में 10 मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


सर्वजीत 28 मई को पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे में हुई कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता की हत्या में शामिल था। वह करीब एक महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसकी तलाश में पीलीभीत पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। शनिवार देर रात बिलसंडा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव के समीप हुई मुठभेड़ में सर्वजीत मारा गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पीलीभीत में मुठभेड़: एक लाख रुपये का इनामी शूटर सर्वजीत ढेर, दरोगा और सिपाही घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


उचौलिया थाना क्षेत्र में 29 अप्रैल 2025 को बकायेदारी के विवाद में हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे के पास गांव वरनैया निवासी युवक जीशान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में हत्या की वारदात में शामिल पांच आरोपियों के नाम सामने आए थे। इनमें सर्वजीत का नाम भी शामिल था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

हरदोई की युवती से किया था प्रेम विवाह 
सर्वजीत के बड़े भाई ने बताया कि इस मामले में तीन-चार महीने बाद उसकी जमानत हुई थी। बताया कि सर्वजीत ने एक साल पहले हरदोई की युवती से प्रेम विवाह किया था, लेकिन उसकी पत्नी के बारे में भी कुछ जानकारी नहीं है। एक साल से वह घर भी नहीं आया था। 

सर्वजीत के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की खबर उन लोगों को सोशल मीडिया से मिली थी। इसके बाद कॉल कर खबर की पुष्टि की। उसका परिवार बरवर क्षेत्र के चक मनोहर गांव से करीब 20 साल पहले उचौलिया क्षेत्र में आ गया था। रविवार को परिजन सर्वजीत का शव लेने पीलीभीत गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed