फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Temples were engaged in the line of pilgrims

मंदिरों में लगी रहीं श्रद्धालुओं की कतार

Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Temples were engaged in the line of pilgrims
navratra - फोटो : amar ujala
नवरात्र के तीसरे दिन हुई मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा
विज्ञापन

नवरात्र के तीसरे (चौथे) दिन श्रद्धालुओं ने देवी के चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना की। देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं और पुरुषों ने कतारबद्ध होकर मां का दर्शन पूजन किया। मंदिरों में दिन भर मां के जयकारों और घंटा घड़ियाल गूंजते रहे। 
संकटादेवी मंदिर में खीरी जिले के अलावा बड़ी संख्या में आसपास जिलों के श्रद्धालु भी आते हैं। सुबह चार बजे से ही मंदिर में दर्शनार्थियों की कतार लग गईं। सबसे पहले महिलाओं ने मां का जलाभिषेक किया। इसके बाद देवी प्रतिमा का भव्य शृंगार किया गया और महाआरती हुई। आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। जयकारे लगाते हुए मां के दर्शन किए और फल मिष्ठान आदि अर्पित कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

तंत्र साधना के प्रमुख केंद्र मां शीतला देवी मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने कतारबद्ध होकर मां के दर्शन किए। यहां जागरण के लिए बनाए गए विशेष पंडाल में स्थापित देवी प्रतिमा की भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। नवरात्र का उपवास रखने वाली महिलाओं ने अपने घरों में दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ किया। रात में जागरण कर भजनों के माध्यम से मां का गुणगान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर वंकटादेवी मंदिर और भुइयां माता मंदिर में मंगलवार को भी दिन भर धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्र की धूम है। नवरात्र के चलते पूरे जिले का वातावरण भक्ति से सराबोर हो उठा है। 
गोला गोकर्णनाथ। शारदीय नवरात्र में नगर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। नगर के मोहल्ला मुन्नूगंज में  भुसौरिया रोड स्थित मां रक्षा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा  है। मान्यता है कि मां के समक्ष सच्चे से मन मानी गई हर मनौती शीघ्र पूरी होती  है। यहां नवरात्र में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रहती है।
मूडा़  सवारान। ग्राम भैंठिया में नवरात्र पर तैयार किए गये मां वैष्णो दरबार  में दर्शन के लिए भीड़ जुट रही है। ऊंची नीची पहाड़ियों के बीच से निकलकर भक्त दरबार में मां के दर्शन कर रहे हैं। दरबार में सिंह पर सवार मां दुर्गा, श्री गणेश, कार्तिकेय, बजरंग बली, भैरव नाथ, राधाकृष्ण आदि देवी देवताओं की मूर्तियां स्थपित हैं। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष हरदयाल  वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 10 अक्तूबर को हवन पूजन, 11 को कन्या भोज  एवं भंडारा, 12 को विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा के साथ पवित्र शारदा नदी में मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।  व्यवस्था में राम सहाय वर्मा, कमलेश वर्मा संजय कश्यप, पंकज वर्मा , कमल  बांबा, राम सिंह यादव, उमेश वर्मा, कामता प्रसाद कश्यप, गप्पू वर्मा, मनोज  श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार वर्मा, शुभम श्रीवास्तव आदि लगे हुए हैं।
ममरी।  नवरात्र पर गांव और विभिन्न स्थानों के देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। महेशपुर के दक्षिण कठिना नदी के टीले पर  स्थित माता पूर्णागिरि मंदिर के पुजारी चेतराम ने बताया कि नवरात्र के व्रत  समापन पर सामूहिक हवन, कन्याभोज, भंडारे का आयोजन होगा। 
बांकेगंज। शारदीय नवरात्र के तीसरे (चौथे) दिन पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर कमेटी अध्यक्ष गोविंद राम गोयल और सेवादारों ने बताया कि बांकेगंज कस्बे में आयोजित 29वें दुर्गा पूजा समारोह में धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा सांस्कृतिक कायक्रमों का भी आयोजन होगा। 


20 वां भगवती जागरण आज 
श्री मनकामेश्वर शिव मंदिर के सामने 20 वां भगवती जागरण पांच अक्तूबर को होगा। इसमें आरएस म्यूजिकल और जागरण पार्टी के मुख्य गायक इलाहाबाद के आनंद शर्मा, जूनियर राजपाल अखिलेश श्रीवास्तव, चंचल चित्रांशु, मनोज कुमार मां का गुणगान करेंगे। जागरण के दौरान कुमायूं और गढ़वाल मंडल की मनमोहक झांकियां पेश की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed