{"_id":"66314a2423e2f4951c002775","slug":"temperature-reached-41-heat-wave-along-with-sunlight-made-trouble-power-cut-increased-prtemperature-reached-41-heat-wave-along-with-sunlight-made-trouble-power-cut-increased-problemsoblems-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-119006-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तापमान पहुंचा 41, धूप संग लू ने किया बेहाल, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तापमान पहुंचा 41, धूप संग लू ने किया बेहाल, बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किलें
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तेज धूप के साथ मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ऊपर से बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। बच्चे, बुजुर्ग, महिला, पुरुष हर कोई गर्मी की चपेट में आने से बीमार हो रहा है। इन दिनों अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
तपती गर्मी के कारण आमजन में हाहाकार मचा हुआ है। तेज धूप व गर्मी से हर कोई बेहाल है। लू चलने के कारण स्कूली बच्चे व महिलाएं मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आए। गर्मी की वजह से दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में सुबह के समय भीड़ दिखी, लेकिन दोपहर तक सन्नाटा छाया रहा। इधर, भीषण गर्मी के बीच सुबह से देर रात तक कई बार 30 से 50 मिनट तक कटौती होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें झेलने पड़ीं।
1400 पहुंची ओपीडी, उल्टी, दस्त और सांस के रहे सर्वाधिक मरीज
गर्मी से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। रोजाना ही लगभग 1300 से 1400 मरीज दवा लेने पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में रोजाना 100 से 120 बच्चे दवा लेने पहुंचते हैं। इसमें सात से 10 फीसदी बच्चे डायरिया के शिकार पाए जाते हैं। डॉ. वर्मा ने बताया कि बच्चों में डिहाईड्रेशन की समस्या भी बढ़ी है। ऐसे में इस भीषण गर्मी में बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ सकती है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि गर्मी के बीच मरीजों की संख्या बढ़ी है। उल्टी, दस्त, सांस आदि की समस्या के मरीज दवा लेने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
लू में बरतें सावधानी
- सुबह 11 से शाम चार बजे तक दोपहर धूप में निकलने से बचें।
- गर्मी में भरपूर पानी पीएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न रहे।
- अगर धूप में निकलना मजबूरी है तो शरीर को कपड़े से ठककर निकलें।
- अपनी दिनचर्या में नियमित व्यायाम को शामिल करें।
- संतुलित व पौष्टिक आहार का सेवन करें।
बीच सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन
ठप, हजारों की क्षति
- गनीमत रही की पेड़ गिरने के दौरान कोई था नहीं, बड़ा हादसा टला
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर। शाहपुरा कोठी चौराहे से नौरंगाबाद की ओर जाने वाली सड़क जिला सहकारी बैंक के पिछले हिस्से के गेट के पास लगा गुलमार्ग का पेड़ मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक गिर गया। इस दौरान न ही तेज हवा चल रही थी और न ही पेड़ से कोई वाहन ही टकराया था। पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरा, इससे सड़क के दूसरे हिस्से के दो कारोबारियों को भी नुकसान पहुंचा है।
कारोबारी हबीब कि कूलर की दुकान हैं। पेड़ गिरने से उनके दो कूलर टूट गए। जावेद की मोबाइल की दुकान का शटर टूट गया। साथ ही अन्य नुकसान हो गया। पास के कारोबारी रोमी ने बताया कि पेड़ काफी पुराना था। पेड़ हटाने के लिए कई बार वन विभाग और बिजली विभाग को प्रार्थना पत्र दे चुके थे, लेकिन किसी ने नहीं सुना। आखिरकार मंगलवार को पेड़ गिर ही गया।
छह घंटे ठप रहा बीएसएनएल का इंटरनेट
शाहपुरा गेट के पास पेड़ गिरने से बीएसएनएल का इंटरनेट ठप हो गया। इसकी वजह से बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मामले की शिकायत विभागीय अफसरों से की गई। शाम सात बजे के बाद सेवा बहाल हो सकी।