{"_id":"6622f230b40858c392059f94","slug":"teenager-was-murdered-after-rape-accused-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-118293-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म के बाद की गई थी किशोरी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म के बाद की गई थी किशोरी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी। पुलिस विभाग
महेवागंज। 32 दिन पहले झोंपड़ी में संदिग्ध अवस्था में मिले किशोरी के शव के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया है। किशोरी की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। वारदात को आत्महत्या दर्शाने के लिए आरोपी ने शव झोंपड़ी में ही लटका दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना शारदानगर क्षेत्र के एक गांव में 18 मार्च को 13 वर्षीय एक दलित किशोरी का शव झोंपड़ी में फंदे से लटका मिला था। 17 मार्च की रात किशोरी घर में अकेली थी। घर के अन्य सभी लोग रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे। छोटी बहन व दादी घर के बाहर सो रही थीं। घटना के बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी थी।
शारदानगर थाना प्रभारी बृजेश मौर्य ने बताया कि पुलिस की जांच में एक युवक पिंकू का नाम सामने आया। शक के आधार पर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव झोंपड़ी में ही लटका दिया था। घटना के ठीक 32 दिन बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी रैगवां गांव निवासी पिंकू को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।