{"_id":"61eef75eb72e682d4952e5f6","slug":"teenager-s-body-found-in-the-field-police-said-after-suicide-the-family-threw-it-lakhimpur-news-bly473517272","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में किशोरी का मिला शव, पुलिस बोली खुदकुशी के बाद परिजन ने फें का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में किशोरी का मिला शव, पुलिस बोली खुदकुशी के बाद परिजन ने फें का
विज्ञापन
मितौली(लखीमपुर खीरी)। मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह सात बजे गन्ने के खेत में एक अनुसूचित जाति की किशोरी का शव मिला। परिजन का कहना है किशोरी रविवार शाम सात बजे से लापता थी। उधर, पुलिस का दावा है कि किशोरी ने खुदकुशी की है और परिजन ने ही उसका फेंका है। घटना की सूचना पर एसपी संजीव सुमन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
मितौली थाना क्षेत्र की मढिया बाजार चौकी क्षेत्र के रसूलपुर गांव में सोमवार सुबह चंद्रभाल के गन्ने के खेत में एक अनुसूचित जाति की किशोरी का शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। उधर, मृतका की मां कुसुम देवी ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे वह खाना बना रही थीं। इसी दौरान अपनी छोटी बहन को बताकर मृतका अनीसा (16) पास के गांव गोरखपुर में भागवत कथा सुनने गई चली गई। बताया कि गांव की और लड़कियों के साथ जाने की बात सोचकर उसने तुरंत बेटी का पीछा नहीं किया। रात करीब 10 बजे कथा समाप्त होने पर भी जब वह नहीं लौटी तो उसने गांव के कई लोगों के साथ उसकी तलाश शुरू की। सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने उसके शव को गन्ने के खेत में मेड़ के पास पड़ा देखा। मृतका चार बहनों व तीन भाइयों में तीसरे नंबर की थी। उधर शव मिलने की सूचना पर एसपी संजीव सुमन, सीओ अभय प्रताप मल्ल, एसओ सुनीत कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी मामले की जांच की। शाम पोस्टमार्टम को शव भेजने के बाद भी गांव में सीओ अभय प्रताप मल्ल व एसओ सुनीत कुमार भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। सीओ मितौली अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि मृतका की मां कमला ने स्वीकारा है कि उसने ही अपनी बेटी का शव देवरानी की मदद से गन्ने के खेत में फेंका है।
पुलिस का दावा- मां ने बेटी के शव को खेत में फेंका
एसपी संजीव सुमन ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। मामला संदिग्ध लगने पर मां से सख्त पूछताछ की गई। एसपी ने बताया कि मां और बेटी में कहासुनी के बाद किशोरी चली गई थी। देर रात उसका शव मां को एक स्कूल में टंगा हुआ मिला तो सूचना उसने अपनी देवरानी को दी। दोनों ने शव को देखकर खुद के फंसने के डर से गांव के ही अन्य व्यक्ति की मदद से शव उतरवाकर खेत के पास डाल दिया, जिससे ऐसा लगे कि किसी और व्यक्ति ने लड़की को मारकर डाल दिया है। एसपी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में एंटी मॉर्टम इंजरी ड्यू टू हैंगिग आई है। शरीर पर कोई अन्य चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले की तफ्तीश जारी है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।