फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager killed in DCM collision, friend seriously injured

Lakhimpur Kheri News: डीसीएम की टक्कर से किशोर की मौत, दोस्त गंभीर घायल

Sat, 11 Jul 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 11 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teenager killed in DCM collision, friend seriously injured
खीरी टाउन। चहमलपुर गांव में डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार प्रदीप कुमार (11) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त अभिषेक (17) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राजापुर मजरा दाउदपुर निवासी प्रदीप कुमार (11) पुत्र जयपाल और अभिषेक (17) पुत्र रामस्वरूप साइकिल से चहमलपुर जा रहे थे। चहमलपुर मुख्य मार्ग पर पीछे से आई डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक गंभीर घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक को इलाज के लिए नकहा अस्पताल भेजा और प्रदीप के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन लेकर शहर की ओर भाग गया।
विज्ञापन

पोस्टमाॅर्टम के बाद प्रदीप का शव गांव पहुंचा, जहां शोक के बीच उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभिषेक का इलाज चल रहा है। सीओ विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल
मझगईं। थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मोतीपुर निवासी नागेश कुमार घायल हो गए। उन्हें सीएचसी निघासन में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नागेश कुमार शुक्रवार को बम्हनपुर जा रहे थे। पिरथीपुरवा के आगे निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
---
खैरीपुरवा निवासी गुड्डू की बाइक की टक्कर से गई थी जान
धौरहरा। ढखेरवा-पढ़ुआ मार्ग पर शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अज्ञात युवक की शिनाख्त पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव खैरीपुरवा निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। बताया गया कि गुड्डू किसी काम से ढखेरवा बाजार आया था। लौटते समय वह पैदल घर जा रहा था। पढ़ुआ सायफन के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि शनिवार को शिनाख्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
----
ट्रैक्टर से भिड़ंत में युवक की मौत
भीरा। कुकरा-भीरा मार्ग पर शनिवार को ट्रैक्टर से आमने-सामने की भिड़ंत में नौगवां निवासी संजय (22) पुत्र श्यामलाल की मौत हो गई। संजय बाइक से कुकरा-भीरा मार्ग से गुजर रहे थे। तभी सामने से आए ट्रैक्टर से उनकी भिड़ंत हो गई। गंभीर घायल संजय को एंबुलेंस से सीएचसी बिजुआ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ पलिया जितेंद्र कुमार ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
----------
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अधिवक्ता घायल
मितौली। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से कस्ता निवासी अधिवक्ता अमन कुमार मिश्र घायल हो गए। वह बाइक से मितौली तहसील से घर लौट रहे थे। खुर्दा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उन्हें लखीमपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद

------------
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
भीखमपुर। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर पटेल रामकुमार वर्मा स्मृति गेट, ओदरहा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नारायनपुर निवासी शिवानंद (30) पुत्र सतीश भार्गव की मौत हो गई। शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे शिवानंद अपनी ससुराल सीसामा खुर्द पत्नी और बच्चों को लेने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेल्मेट नहीं लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed