फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager hit by train while talking on earphones, dies

Lakhimpur Kheri News: ईयरफोन पर बात करते वक्त ट्रेन की चपेट में आया किशोर, मौत

Sun, 01 Mar 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teenager hit by train while talking on earphones, dies
उचौलिया। रोजा-सीतापुर रेलवे लाइन पर शनिवार सुबह ईयरफोन लगाए एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। शव के पास ईयरफोन पड़ा मिला। आशंका है कि फोन पर बात करते वक्त वह ट्रेन की चपेट में आया होगा।
विज्ञापन

गांव सोनौवा निवासी ऋषिकपूर के 17 वर्षीय पुत्र अमित सुबह करीब 8:30 बजे गांव के पास रेलवे लाइन पर था, तभी सीतापुर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने जीआरपी रोजा और उचौलिया पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

छोटा भाई सुमित और बहन कामिनी बदहवाश हालत में मौके पर पहुंचे और शव देखकर बिलख पड़े। बताया गया कि अमित के नाना का बरेली में निधन हो गया था, जहां उसके माता-पिता गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, वह परिवार के साथ हरिद्वार में काम करता था और होली पर एक सप्ताह पहले गांव आया था। थाना प्रभारी गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा गया है। ट्रेन की शिनाख्त नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed