{"_id":"67004b2c10db4857ff0461d7","slug":"teenage-girl-raped-condition-critical-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-130419-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी के साथ युवक ने चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। घटना बीस सितंबर की बताई जा रही है। किशोरी की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे लखनऊ स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
युवक अरशद अली नाम के युवक ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब किशोरी घर से कुछ दूरी पर मौजूद थी। युवक ने किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र होते, इससे पहले ही युवक मौका देखकर भाग गया। लोकलाज के डर से पहले तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की।
इधर, किशोरी की हालत गंभीर होने लगी। लगातार रक्तस्राव होने की वजह से परिजन घबरा गए और पुलिस से शिकायत करते हुए किशोरी को लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में पुलिस ने आरोपी अरशद अली के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
अपराध इंस्पेक्टर हरिप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिली थी। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा।