{"_id":"6622f32a959ec0e0bf01f244","slug":"teachers-will-make-parents-aware-with-family-survey-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-118239-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फैमिली सर्वे के साथ शिक्षक अभिभावकों को करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फैमिली सर्वे के साथ शिक्षक अभिभावकों को करेंगे जागरूक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नवीन सत्र की शुरुआत होने के साथ बच्चों के प्रवेश बढ़ाने कोशिशें तेज कर दी गई हैं। शिक्षक बच्चों के घर-घर जाकर उनका पारिवारिक सर्वे कर रहे हैं। शिक्षकों को डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक उन बच्चों की फैमिली का सर्वे करेंगे, जो किन्हीं कारणों से स्कूल से दूर हो चुके हैं। साथ ही उन्हें जागरूक भी करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में ज्यादा से नामांकन हों, इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्कूलों को मॉडल स्वरूप में बदला जा रहा है। शासन ने परिवार सर्वेक्षण पूरा कर छात्र-छात्राओं का ब्योरा पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक ऐसे बच्चों की भी तलाश करेंगे, जो कुछ दिन स्कूल आने के बाद अचानक से आना बंद कर देते हैं। ऐसे बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। स्कूल न जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से मिलकर उन्हें दोबारा पंजीकरण कराते हुए स्कूल भेजने की बात कही जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षक घर के अलावा ईंट भट्ठा, घरों में काम करने वाले श्रमिक, मजदूर वर्ग, बाहर से आकर जिले में रहने वाले परिवारों के पास भी जाएंगे और उन्हें शिक्षा का महत्व बताएंगे।