{"_id":"621e69a02869a026247e62ce","slug":"teachers-will-have-data-online-to-make-room-inspectors-lakhimpur-news-bly476917436","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: कक्ष निरीक्षक बनाने के लिए शिक्षकों को डाटा होगा ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: कक्ष निरीक्षक बनाने के लिए शिक्षकों को डाटा होगा ऑनलाइन
विज्ञापन
शिक्षा नीति
- फोटो : source
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुरू की परीक्षा कराने की तैयारी
132 परीक्षा केंद्र पर 90 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कक्ष निरीक्षक के लिए प्रधानाचार्यों को अपने शिक्षकों का डाटा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को शिक्षकों का ब्योरा ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें 90 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनके लिए जिले में 132 विद्यालय परीक्षा केंद्र के रूप में बनाए गए हैं। परीक्षा कराने के लिए कक्ष निरीक्षक बनाने जाने हैं। बोर्ड ने इसकी कवायद भी शुरू कर दी है।
परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार, तीन हजार से अधिक कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले प्रधानाचार्य अपने हिसाब से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाते थे, लेकिन अब ऐसा न होकर बोर्ड की ओर से इनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। बोर्ड ने इसके लिए 17 बिंदुओं पर शिक्षकों से संबंधित सूचनाएं मांगी हैं। इसी के अनुसार प्रधानाचार्यों को शिक्षकों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि निर्धारित बिंदुओं के अनुसार शिक्षकों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड कर दें। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।