{"_id":"6187fbfa5ce6922a9a00a207","slug":"teachers-of-basic-education-department-will-get-seven-thousand-rupees-bonus","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दिवाली पर शिक्षकों को नहीं मिल पाया बोनस, सत्यापन होकर मिलेंगे सात हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दिवाली पर शिक्षकों को नहीं मिल पाया बोनस, सत्यापन होकर मिलेंगे सात हजार रुपये
Sun, 07 Nov 2021 09:46 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:46 PM IST
सार
वित्त एवं लेखा अनुभाग दिवाली के बाद शिक्षकों का सत्यापन कराकर बोनस का भुगतान करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : PIXABAY
विस्तार
दिवाली से पहले योगी सरकार ने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की थी, जिसके बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बोनस का भुगतान नहीं किया जा सका है। बल्कि वित्त एवं लेखा अनुभाग दिवाली के बाद शिक्षकों का सत्यापन कराकर बोनस का भुगतान करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
शिक्षकों को करीब सात हजार रुपये बतौर बोनस के दिए जाने हैं। इसमें भी शर्त है कि जिन शिक्षकों के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई चल रही है, उन शिक्षकों को बोनस नहीं दिया जाएगा। वित्त एवं लेखाधिकारी हरिकेश बहादुर ने बताया कि बोनस का भुगतान अभी नहीं किया गया है। जल्द ही शिक्षकों का बीईओ स्तर से सत्यापन कराने के बाद बोनस की धनराशि शिक्षकों के खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन