{"_id":"698626ec1dd7300b980d9a31","slug":"teachers-did-not-come-children-stood-outside-the-school-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-167662-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शिक्षक नहीं आए, स्कूल के बाहर खड़े रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शिक्षक नहीं आए, स्कूल के बाहर खड़े रहे बच्चे
Fri, 06 Feb 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को स्कूल के समय प्राथमिक विद्यालय ताजपुर के बाहर खड़े बच्चे। संवाद
बिजुआ। प्राथमिक विद्यालय ताजपुर में शिक्षकों के समय से विद्यालय न पहुंचने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शुक्रवार सुबह 9:05 बजे तक बच्चे विद्यालय पहुंच गए, लेकिन एक भी शिक्षक मौके पर मौजूद नहीं था।
निर्धारित समय पर विद्यालय न खुलने के कारण बच्चों को बिना किसी देखरेख के स्कूल के बाहर खड़े रहना पड़ा। इससे न केवल शैक्षणिक गतिविधियां बाधित हुईं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावकों में गहरी चिंता देखी गई।
ताजपुर निवासी इरफान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे जब वे विद्यालय के पास से गुजरे, तब तक स्कूल नहीं खुला था। उनका बच्चा विद्यालय में पढ़ता है और बाहर खड़ा था।
विज्ञापन
इमामुद्दीन ने बताया कि वे अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने गए थे, लेकिन सुबह 9:25 बजे तक विद्यालय बंद मिला और कोई भी शिक्षक उपस्थित नहीं था। अब्दुल कलीम ने बताया कि शुक्रवार को वे बच्चे को लेकर स्कूल गए, लेकिन विद्यालय बंद होने के कारण वापस घर लौट आए। बाद में काफी देर से शिक्षक पहुंचे, तब जाकर विद्यालय खोला गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि हमेशा तय समय पर ही विद्यालय पहुंचता हूं। शुक्रवार को बाइक खराब हो जाने के कारण विद्यालय पहुंचने में विलंब हो गया।
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) नागेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की जांच कर शिक्षकों से देरी से आने का कारण पूछा जाएगा। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।