फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teachers are angry over demands including online attendance

Lakhimpur Kheri News: ऑनलाइन उपस्थिति सहित मांगों को लेकर गुस्से में हैं शिक्षक

Wed, 17 Jul 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Teachers are angry over demands including online attendance
लखीमपुर खीरी। डिजिटल अटेंडेंस को लेकर जिले के शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षक काली पट्टी बांधकर, ज्ञापन सौंपते हुए अपना विरोध जता रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती है, उपस्थित दर्ज नहीं कराई जाएगी। विरोध जारी रहेगा। मंगलवार को शासन की ओर से अग्रिम आदेश तक शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस वाले आदेश पर रोक लगा दी गई है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व के आदेश का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक संगठनों का कहना है कि ऑनलाइन डिजिटल उपस्थिति के अव्यवहारिक आदेश को लागू करने के लिए शिक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई का भय दिखाकर उपस्थिति देने के लिए बाध्य किया जा रहा है। शिक्षकों के पास भौतिक सुविधाओं का अभाव है। मांगों में ऑनलाइन डिजिटल उपस्थिति के आदेश को निरस्त करने, सभी परिषदीय शिक्षकों को प्रति वर्ष 30 अर्जित अवकाश, 15 हॉफ डे सीएल, अवकाश अवधि में विभागीय, सरकारी कार्य को बुलाने पर प्रतिकार अवकाश देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक-शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने आक्रोश जताते हुए ज्ञापन सौंपा था। शिक्षक पहले मांगों को मानने की बात पर अड़े थे। शिक्षक-शिक्षामित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि अब तक लिखित में कोई आदेश की प्रति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आदेश स्थगित होने की चर्चा है। प्रदेश नेतृत्व से जिस तरह का आदेश मिलेगा, आगे की रणनीति तय की जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने बताया कि आदेश स्थगित हुआ। मांगे नहीं मानी गई हैं। प्रदेश स्तर से जो भी आदेश मिलेगा, संगठन उसका पालन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed