फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teacher mother found hanging, innocent daughter playing nearby

Lakhimpur Kheri News: फंदे पर लटकी मिली शिक्षिका मां, पास में खेल रही थी मासूम बेटी

Fri, 26 Jun 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teacher mother found hanging, innocent daughter playing nearby
मौके पूछताछ करती मितौली पुलिस -संवाद
मितौली (खीरी)। कस्बे में शुक्रवार को किराये के कमरे में रहने वाली प्राथमिक विद्यालय रौतापुर की सहायक अध्यापिका प्रियंका यादव (32) का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मूल रूप से अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के गांव अलना भारी निवासी प्रियंका यादव मितौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रौतापुर में सहायक अध्यापिका थीं। वह मितौली कस्बे में परमानंद मिश्रा के मकान में किराये के कमरे में अपनी दो वर्षीय बेटी अन्वी के साथ रहती थीं। उनके पति आंबेडकर नगर जिला निवासी राहुल पंजाब में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। दोनों का प्रेम विवाह हुआ था।
विज्ञापन

बताया गया कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे राहुल ने अपने दोस्त और मकान मालिक को फोन कर अनहोनी की आशंका जताते हुए मौके पर पहुंचने के लिए कहा, जब वे पहुंचे तो प्रियंका का शव दुपट्टे के सहारे छत के पंखे से लटक रहा था, जबकि दो वर्षीय मासूम अन्वी कमरे में तख्त पर अपने खिलौनों से खेल रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मितौली यादवेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। कमरे से मिले साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे अयोध्या से मितौली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
2021 में मिली थी शिक्षक की नौकरी
प्रियंका यादव का चयन 69000 शिक्षक भर्ती में हुआ था। उन्हें मितौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रौतापुर में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति मिली थी, तब से वह यहीं रह रही थीं। लोगों के अनुसार उनके पति राहुल कभी-कभार ही मितौली आते थे।

-------------
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत हो रहा है। आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-यादवेंद्र यादव, सीओ, मिताैली

मौके पूछताछ करती मितौली पुलिस -संवाद

मौके पूछताछ करती मितौली पुलिस -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed