फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teacher broke out, performing expressed anger

शिक्षक भड़के, प्रदर्शन कर जताया गुस्सा

Fri, 09 Dec 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 09 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Teacher broke out, performing expressed anger
गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में लाठीचार्ज के दौरान शिक्षक की मौत का मामला
विज्ञापन

 उप्र जूनियर हाईस्कूल (पूमा) शिक्षक संघ और विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन ने लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे शिक्षकों पर हुई बर्बरता पर गुस्सा जताया है। इस घटना में मृतक शिक्षक के परिवार को एक करोड़ मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की, साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई। 
विलोबी मेमोरियल परिसर में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार और पुलिस की इस बर्बरता की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि संगठन प्रभावित शिक्षकों के साथ है, उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। रमियाबेहड़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय राजापुर के शिक्षक राजीव सेंगर भी लाठीचार्ज में घायल हुए थे, जिन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया है। विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के महामंत्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अगस्त में सात दिन तक चले धरना प्रदर्शन के दौरान शासन ने पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर लिखित आश्वासन दिया था। इस पर सरकार अमल कर लेती, तो शिक्षक साथी डॉ राम आशीष की जान नहीं जाती। प्रदर्शन में ओमप्रकाश वर्मा, संतोष कुमार भार्गव समेत कई शिक्षक शामिल हुए। 
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। लखनऊ में हुई घटना की पब्लिक इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने निंदा की और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ आत्मप्रकाश दीक्षित, दर्शन कुमार गुप्त, वरुण कनौजिया, संतोष पांडे, संत कुमार बाजपेयी, सावित्री देवी, बलवीर सिंह, सत्यपाल गंगवार, अभय जायसवाल, श्रवण कुमार मौर्य, उमेशचंद सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। बांकेगंज ब्लाक के शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर कन्हैया गिरि, विपिन कुमार वर्मा, रामू भारती, अरविंद पटेल, विजयपाल वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, अशोक कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। लाठीचार्ज में  शिक्षक डॉ राम आशीष सिंह के दुखद निधन पर स्थानीय पीडी कॉलेज में शिक्षक एवं कर्मचारियों ने प्रशासन के इस कृत्य की निंदा कर शोकसभा की। इस मौके पर प्रधानाचार्य एस एन वर्मा के अलावा माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष नैनेश कुमार गुप्ता, सुंदरलाल वर्मा, कन्हैयालाल, प्रवीण पाण्डेय, अजीत प्रकाश शर्मा, राजेश कुमार सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed