फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teacher accused of POCSO Act carrying a reward of 25 thousand arrested

Lakhimpur Kheri News: 25 हजार का इनामी पॉक्सो एक्ट का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 11 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of POCSO Act carrying a reward of 25 thousand arrested
आरोपी ​शिक्षक: स्रोम पुलिस
पलियाकलां (खीरी)। थाना चंदनचौकी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी शिक्षक को गिरफ्तार किया है। वह एक कंपोजिट विद्यालय में अध्यापक के पद पर तैनात था। उस पर अपने ही विद्यालय की नाबालिग छात्राओं से कथित अश्लील हरकत का आरोप है। इस मामले में कई महीनों से पुलिस को उसकी तलाश थी।
विज्ञापन

आरोपी सुनील कुमार सिंह निवासी ग्राम अमरगढ़, थाना जहांगीराबाद, जनपद बुलंदशहर तथा वर्तमान निवासी राधा-कृष्ण एन्क्लेव, आकाश नगर, थाना मसूरी, कमिश्नरेट गाजियाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन

छात्राओं के परिजनों की तहरीर पर 24 फरवरी, 2026 को थाना चंदनचौकी में पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई थी। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। बाद में पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी को गाजियाबाद स्थित उसके वर्तमान आवास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

सीओ पलियाकलां जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी शिक्षक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed