फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tamolinpurwa dam breached, dozens of villages at risk of flooding

Lakhimpur Kheri News: तमोलिनपुरवा बंधा काटा, दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Mon, 24 Aug 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 24 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tamolinpurwa dam breached, dozens of villages at risk of flooding
अराजकतत्वों द्वारा काटा गया तमोलिनपुरवा बंधा। स्रोत : ग्रामीण
निघासन। बाढ़ से दर्जनों गांवों को बचाने के लिए तैयार कराया गया करीब तीन किलोमीटर लंबा तमोलिनपुरवा बंधा रविवार देर रात अराजकतत्वों ने काट दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ लोग नाव से बंधे तक पहुंचे और उसे काटकर भाग गए। सोमवार सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कटे हिस्से से गांवों की ओर पानी बढ़ने की आशंका पर प्रशासन ने ग्रामीणों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश संयोजक राजराजेश्वर सिंह के प्रयासों से बंधे को पहले की अपेक्षा मजबूत कराया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, इस वर्ष बाढ़ के दौरान बंधे ने शारदा नदी के तेज बहाव को काफी हद तक रोककर आसपास के गांवों को राहत दी थी। एक माह पूर्व जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर बंधे का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी अराजक तत्वों ने इसी बंधे को काट दिया था। इसके बाद राजराजेश्वर सिंह की पहल पर बंधे को दोबारा मजबूत कराया गया। इस बार फिर बंधा काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि रविवार देर रात नाव से आए लोगों ने बंधा काटकर पानी का रास्ता खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधा कटने के बाद बरोठा, लालपुर, मिर्जागंज, महुआ और रकेहटी समेत आसपास के गांवों में शारदा नदी का पानी बढ़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटे हिस्से को तत्काल बंद कराने, निगरानी बढ़ाने और बंधा काटने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम यदुवीर सिंह ने बताया कि बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा बंधा काटने की जानकारी मिली है। इससे बरोठा, लालपुर, मिर्जागंज, महुआ और रकेहटी आदि गांवों में शारदा का पानी बढ़ने की आशंका है। राजस्व टीम के साथ ग्रामीणों को भी अलर्ट कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
----
उमस के बाद दोपहर में हुई बारिश, तापमान गिरने से मिली राहत
लखीमपुर खीरी। जिले में सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे। बारिश न होने से उमस बनी रही। दोपहर करीब एक बजे अचानक बारिश शुरू हुई। कुछ देर की बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। तापमान गिरने से लोगों को राहत मिली, लेकिन बारिश रुकने के बाद नमी बढ़ने से फिर उमस होने लगी।
सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के दौरान कई लोग दुकानों और अन्य स्थानों पर रुक गए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। नमी के कारण उमस जारी रहने की संभावना है। संवाद

----------
तेज बारिश से इंडियन बैंक समेत कई सरकारी कार्यालय जलमग्न

मितौली। सोमवार को तेज बारिश से कस्बे में जलभराव हो गया। इंडियन बैंक, थाना गेट, विकास खंड कार्यालय और अस्पताल गेट में पानी भरने से कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी हुई। इंडियन बैंक परिसर में पानी भरने से ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत हुई। थाना परिसर व मुख्य गेट, ब्लॉक कार्यालय और अस्पताल गेट पर भी पानी जमा हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से हर साल बारिश में कस्बे के कई हिस्सों में जलभराव होता है। संवाद

अराजकतत्वों द्वारा काटा गया तमोलिनपुरवा बंधा। स्रोत : ग्रामीण

अराजकतत्वों द्वारा काटा गया तमोलिनपुरवा बंधा। स्रोत : ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed