{"_id":"bec626918ad6265f03dfbfe46b863f3b","slug":"talent-shown-by-students-in-science-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान मेले में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान मेले में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं की रचनात्मक क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से सरस्वती विद्यामंदिर बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को विज्ञान मेला, प्रश्नमंच, गीत, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने विज्ञान मॉडलों, प्रश्नमंच तथा भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।
यहां कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर और मां सरस्वती की वंदना से हुआ। निर्णायक मंडल में गुरुनानक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मो.अलीम और विपिन वाजपेयी, धर्म सभा इंटर कॉलेज के केके वर्मा तथा पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता सुनील कुमार ने सहयोग दिया। यहां छात्राओं ने मॉडलों से सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। पत्रवाचन प्रतियोगिता से छात्राओं ने अपने विषय को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। यहां निर्णायकों ने विज्ञान वर्ग के बाल वर्ग में प्रदूषण नियंत्रण के लिए भूमि सेठ को प्रथम, बल संरक्षण के लिए शुभ्रा शुक्ला को द्वितीय और आदर्श गांव के लिए अनुष्का पटेल को तृतीय स्थान दिया। किशोर वर्ग में जल संरक्षण के मॉडल के लिए राधा शेखर को प्रथम, जल संरक्षण के लिए अंजलि श्रीवास्तव और हर्षी मिश्रा को द्वितीय और ऊर्जा के गैर परंपरागत स्रोत के लिए आकांक्षा सेन को तृतीय पुरस्कार दिया गया। तरुण वर्ग में हाइड्रोलिक क्रेन के लिए आशा मौर्य और मुस्कान अग्रवाल को प्रथम, प्रदूषित जल से विद्युत उत्पादन के लिए प्रतीक्षा त्रिवेदी और विदुषी वाजपेयी को द्वितीय तथा रबड़ का पुर्नउत्पादन के लिए अपूर्वा मिश्रा तथा शिल्पी रस्तोगी को तृतीय स्थान दिया गया। इनके अलावा गणित और विज्ञान के प्रयोगात्मक मॉडलों तथा प्रश्नमंच, वैदिक गणित और विज्ञान पत्रवाचन प्रतियोगिताओं में भी छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा वाजपेयी ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं का चयन दो अक्तूबर को गोला में होने वाले संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। विज्ञान मेले में विद्यालय के प्रबंधक डॉ.राकेश माथुर, उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष विमल अग्रवाल, चंद्र भूषण साहनी, पूनम आगा तथा दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेराम पांडे सहित तमाम लोग उपस्थित थे।