फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Take care of elders in corona crisis

कोरोना संकट में बुजुर्गों का रखें ख्याल

Mon, 10 May 2021 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Take care of elders in corona crisis
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के समय में बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि कर्फ्यू के कारण बुजुर्ग घर पर हैं। जबकि सामान्य दिनों में सुबह-शाम टहलना, बाजार आदि आना-जाना रहता था, मगर इन दिनों में घर पर समय काटना मुश्किल है। इसलिए इनका विशेष ध्यान रखने की जरूरत हैं।
विज्ञापन

डॉ. शिखर वाजपेयी बताते हैं कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा मुसीबत बुजुर्गों के लिए हैं। हर समय घर में रहने से उनका समय व्यतीत नहीं हो रहा है, जबकि पहले सुबह-शाम टहलने के साथ बाजार आदि आते-जाते रहने से समय का पता तक नहीं चलता था, मगर इन हालातों में घर से बाहर निकलना उचित भी नहीं हैं। क्योंकि बुजुर्गों की इम्युनिटी बेहद कमजोर होती है। घर से बाहर निकलना एवं लोगों से मिलने-जुलने में संक्रमित होने का खतरा रहता है। इसलिए घर में रह रहे बुजुर्गों की विशेष देेखरेख की जरूरत है, जिससे यह तनावग्रस्त होने से बचें और उनका समय भी व्यतीत होता रहे।
विज्ञापन


खाने में दे पौष्टिक एवं सुपाच्य आहार
कोरोना काल में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना जरूरी है। इसलिए बुजुर्गों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खाने में इन्हें पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन दें। मौसमी फल, हर्बल टी, सूप एवं जूस आदि पीने के लिए दें। पीने के लिए गर्म पानी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाओं का रखें ध्यान
बुढ़ापे में अक्सर बीपी, हार्ट प्रॉब्लम, शुगर आदि समस्याएं हो जाती है। इसके लिए नियमित दवाएं लेनी पड़ती हैं। दवाइयां खत्म होने से पहले ही लाकर रख लें। दवा समय से ले रहे हैं कि नहीं, इसका ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed