फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Take care in winter... bones do not start hurting

Lakhimpur Kheri News: सर्दियों में रखें ध्यान... दुखने न लगें हड्डियां

Thu, 23 Nov 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Take care in winter... bones do not start hurting
लखीमपुरखीरी। तापमान गिरने से मौसम सर्द होने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 तो न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम ठंड पड़ने लगी है। इससे बुजुर्गों के घुटनों से लेकर युवाओं की मांसपेशियों में दर्द बढ़ गया है। ओपीडी में जोड़ों में दर्द से लेकर घुटनों में सूजन आदि की समस्या वाले मरीजों की संख्या 15 से 20 फीसदी बढ़ गई है। उधर, बुजुर्ग भी पुरानी चोट एवं कमर व कंधों में दर्द होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुधवार को करीब 1300 मरीज पहुंचे। इसमें मौसमी बीमारियों के बाद सबसे ज्यादा मरीज सर्दी बढ़ने से जोड़ एवं घुटनों से लेकर मांसपेशियों में दर्द के थे। अस्थिरोग सर्जन डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि ओपीडी में इस समय रोजाना 70 से 80 मरीज आ रहे हैं। इनमें जोड़ दर्द, घुटनों में सूजन, मांसपेशियों में दर्द, पुरानी चोट का दर्द उभरने की परेशानी वाले मरीजों की संख्या 15 से 20 फीसदी बढ़ गई है।
विज्ञापन

आर्थो सर्जन ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ गठिया के पुराने मरीजों का रोग भी बढ़ जाता है, क्योंकि सर्द मौसम में नसें संकुचित होने से रक्त संचार प्रभावित होता है। इससे जोड़ों में सूजन, दर्द की परेशानी उभर आती है। गठिया के पुराने मरीज जागने के बाद तुरंत न चलें। हाथ पैर का तीन से पांच मिनट तक वार्मअप कर लें। इससे गिरने का खतरा कम होगा। कई बार दर्द बहुत अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में स्वयं दर्द निवारक दवाएं बिल्कुल न लें, क्योंकि इन दवाओं से दर्द में तत्काल राहत मिल जाएगी, लेकिन किडनी आदि के लिए यह खतरनाक साबित होंगी।
.....
इनका रखें ख्याल
1. बुजुर्ग और गठिया के मरीज धूप निकलने के बाद ही बाहर घूमने जाएं।
2. बेड पर पैरों के नीचे तकिय रखकर 8 से 0 बार उसे नीचे दबाकर व्यायाम करें।
3. कुर्सी-पलंग पर बैठकर पैरों को ऊपर नीचे 10 से 15 बार जरूर करें।
4. योग करें और शरीर को वार्मअप कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed