फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Take a tour of the forests of Dudhwa Park again in an AC tourist coach.

Lakhimpur Kheri News: दुधवा पार्क के जंगलों की एसी टूरिस्ट कोच से फिर करें सैर

Thu, 17 Oct 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Take a tour of the forests of Dudhwa Park again in an AC tourist coach.
मैलानी में खड़ा एसी टूरिस्ट कोचस्रोत-संवाद
मैलानी। रेल विभाग एक बार फिर से एसी टूरिस्ट कोच से पर्यटकों को दुधवा के जंगलों की सैर कराएगा। एक कोच 19 और 20 अक्तूबर काे मैलानी-बिछिया पैसेंजर में अटैच होकर जाएगा और उसी दिन वापस भी आ जाएगा। इसके बाद अगले आदेश तक इसका संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की तत्कालीन डीआरएम लखनऊ डॉ. मोनिका अग्निहोत्री की पहल पर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे ने तीन साल पहले मैलानी-नानपारा खंड के मैलानी-बिछिया के बीच दो एसी टूरिस्ट कोच चलाने शुरू किए थे। शुरू में तो पर्यटक मिले, लेकिन धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या में कमी होने पर इनका संचालन बंद कर कोच यार्ड में खड़े कर दिए गए।
विज्ञापन

पर्यटकों को लुभाने के लिए रेलवे ने एक बार फिर टूरिस्ट कोच चलाने का फैसला लिया है। इस बार एक कोच ही द्विसाप्ताहिक मैलानी-बिछिया पैसेंजर में 19 और 20 अक्टूबर को यहां से बिछिया जाएगा और उसी दिन वापस मैलानी आएगा। इसे देखते हुए संबंधित कर्मचारी कोच का रखरखाव करने में जुटे हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्टाडोम की तर्ज पर बने हैं कोच
एसी टूरिस्ट कोच विस्टाडोम कोच नहीं हैं, बल्कि विस्टाडोम की तर्ज पर बने हैं। इनमें बड़ी खिड़कियां हैं, ताकि जंगल में ट्रेन गुजरने के दौरान पर्यटकों को आसानी से वन और वन्यजीवों के दीदार हो सकें। मीटरगेज कोच को ही मॉडीफाइड कर दो कोच बनाए गए थे, जोकि 14 अगस्त को मैलानी पहुंचे थे। इनमें बड़ी खिड़कियां, डेकोरेटेड छत, कुशनयुक्त सीटें हैं। एक कोच में 70 सीटें हैं।

दो साल पहले हुआ था संचालन का शुभारंभ
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर टूरिस्ट कोच के संचालन का छह जनवरी 2022 को शुभारंभ किया था। उस समय एसी टूरिस्ट कोच युक्त मैलानी-बिछिया पैसेंजर हफ्ते में तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार को संचालित होती थी।

आने-जाने का किराया है 530 रुपये
मैलानी। एसी टूरिस्ट कोच से दुधवा के जंगलों की सैर करने के लिए इसका किराया एसी चेयरकार के बराबर रखा है। मैलानी से नानपारा तक एक तरफ का किराया 265 रुपये होगा। पर्यटक चाहें, तो एक जगह से ही आने-जाने का टिकट खरीद सकते हैं।

पर्यटकों को जुटाना रहा है टेढ़ी खीरी
मैलानी। एसी टूरिस्ट कोच के लिए पर्यटकों को जुटाना रेलवे के लिए टेढ़ी खीर साबित होता रहा है। इसी कारण पर्यटकों के अभाव में घाटे के चलते इसका संचालन बंद किया जाता रहा है। इस बार भी पर्यटक जुटाना आसान नहीं होगा।

-----------------------------------
पर्यटकों को दुधवा नेशनल पार्क की सैर कराने के लिए द्विसाप्ताहिक मैलानी-बिछिया पैसेंजर में अभी एक कोच लगाया जाएगा और अगले आदेश तक इसका संचालन जारी रहेगा।
महेश गुप्ता, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed