फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sword hanging on the missing personnel training

प्रशिक्षण से गायब कर्मियों पर लटकी तलवार

Tue, 31 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Tue, 31 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Sword hanging on the missing personnel training
नोटिस - फोटो : demo pic
प्रथम चरण में 145 कर्मचारी प्रशिक्षण में नहीं हुए शामिल
विज्ञापन

सीडीओ ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब


विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मतदान केंद्रों पर ड्यूटी के लिए प्रथम चरण में 7004 कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण में बुलाया गया था, जिसमें 145 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने ऐसे कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है, जिसके बाद संतोषजनक जवाब प्रस्तुत न करने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। 
बता दें कि जिले में 2698 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जाएगा, जिन पर पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी समेत सहायकों की ड्यूटी लगाई जानी है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम आकाशदीप ने प्रथम चरण में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए 7004 कर्मचारियों को राजापुर मंडी में उपस्थित होने के आदेश दिए थे। इसके बाद 27 से 29 जनवरी तक हुए प्रशिक्षण में 145 कर्मचारियों ने प्रतिभाग नहीं किया और न ही इसकी सूचना सक्षम अधिकारी को दी। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि अब द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के लिए जल्द ही आदेश पत्र निर्गत किए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर सामान्यता पीठासीन अधिकारी समेत चार कर्मी ड्यूटी करेंगे। तो वीबीपैड वाले मतदान केंद्रों पर छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा सकती है। मतदान के दिन करीब 14032 कर्मचारियों की ड्यूठी लगेगी। उन्होंने बताया कि संख्या घट-बढ़ भी सकती है। 
विज्ञापन

 
प्रशिक्षण में शामिल न होने वाले कर्मचारियों ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 26 का उल्लघंन किया है, जिसमें आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर कराई जा सकती है। अभी स्पष्टीकरण मांग गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित सिंह बंसल, सीडीओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed