फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Swine flu knocked in the city, four people found infected in the investigation

शहर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, जांच में चार लोग संक्रमित मिले

Sat, 03 Sep 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Swine flu knocked in the city, four people found infected in the investigation
स्वाइन फ्लू - फोटो : SELF
लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में खुलासा, स्वास्थ्य टीम ने संपर्क में आने वालों की दी दवा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मलेरिया और डेंगू के बाद जिले में स्वाइन फ्लू की भी दस्तक हो गई है। शहर निवासी चार लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जिसमें एक युवक शास्त्रीनगर और तीन लोग द्वारिकापूरी के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ की एक पैथालॉजी में हुई जांच में शास्त्रीनगर की घोसियाना रोड निवासी एक युवक सहित द्वारिका पुरी निवासी एक ही घर के तीन लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जिसमें पति पत्नी और उनकी बेटी है। इन सबकी जांच लखनऊ में हुई थी, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार शाम की प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन इनके घरों पर टीम भेजकर संपर्क में आने वाले आठ लोगों को टेमी फ्लू की खुराक खिलाकर सावधानी बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन

लखनऊ से आई रिपोर्ट में शहर निवासी चार लोग स्वाइन फ्लू संक्रमित मिले हैं। सभी की हालत में सुधार है। घर पर टीम भेजकर इनके संपर्क में आए आठ लोगों को टेमी फ्लू की खुराक खिलाने के साथ सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। यह सभी टीम की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, एसीएमओ

तेजी से फैलता है स्वाइन फ्लू का वायरस
स्वाइन फ्लू, इनफ्लुएंजा (फ्लू वायरस) के अपेक्षा नए स्ट्रेन इनफ्लुएंजा वायरस से होने वाला संक्रमण है। इस वायरस को ही एच1एन1 कहा जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 10 अगस्त 2010 को इसे स्वाइन फ्लू नाम इसलिए दिया था, क्योंकि सूअरों में फ्लू फैलाने वाले इनफ्लुएंजा वायरस से यह मिलता जुलता था। स्वाइन फ्लू का वायरस तेजी से फैलता है। मरीज से कम से कम तीन फुट दूरी बनाई रखनी चाहिए। मरीजों को डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार दवा लेनी चाहिए।


स्वाइन फ्लू के लक्षण
नाक का लगातार बहना, छींक आना, कफ, कोल्ड और लगातार खांसी, मांसपेशियों में दर्द या अकड़न, सिर में भयानक दर्द, नींद न आना, ज्यादा थकान, दवा खाने पर भी बुखार का लगातार बढ़ना, गले में खराश का लगातार बढ़ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed