फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Swimming: youth waiting for coach for four years

तैराकी: युवाओं को चार साल से कोच का इंतजार

Sun, 09 Jul 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Swimming: youth waiting for coach for four years
लालपुर स्टेडियम में बना स्वीमिंग पुल
लखीमपुर खीरी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं के हौसले पस्त हैं। इनकी उम्मीदें टूट रही हैं, क्योंकि गत चार साल से स्टेडियम को कोच तक नहीं मिला है। ऐसे में तैराकी में भविष्य बनाने का सपना देख रहे युवाओं के अरमानों को पंख नहीं लग पा रहे हैं।
विज्ञापन

लालपुर स्टेडियम में विभिन्न खेलों के साथ युवाओं को तैराकी का प्रशिक्षण देने के लिए लाखों की लागत से तरणताल का निर्माण किया गया। इसका तत्कालीन डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जुलाई 2019 में शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य युवाओं को कुशल तैराक बनाना था, ताकि युवा नाम रोशन कर सकें। लेकिन तरणताल में ताला लगा होने के कारण तैराकी सीखने वाले युवाओं को इसका लाभ तक नहीं मिल रहा है। ऐसे में तमाम बच्चों और युवाओं की प्रतिभा कुंद होती जा रही है।
विज्ञापन

तैराकी में हैं तमाम संभावनाएं
खेल शिक्षकों का कहना है कि अन्य खेलों की तरह तैराकी में भी अपार संभावनाएं हैं। बच्चे इसमें महारथ हासिल कर अपना कैरियर बनाने के साथ देश व प्रदेश से लेकर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। तरणताल बनने से युवाओं को काफी उम्मीदें थी, जिन पर कोच न होने की वजह से पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनहोनी को लेकर बंद रहता है तरणताल
शुभारंभ होने के बाद कुछ महीनों तक तरणताल लोगों के लिए खोल दिया गया मगर, कोच न मिलने के कारण इसे बंद कर दिया गया। स्टेडियम के लोग बताते हैं कि तरण ताल काफी गहरा है। बिना कोच के अनहोनी होने की आशंका रहती है। इसलिए इसमें ताला डालना मजबूरी बन गचा।



तैराकी की बारीकियां सिखाने के लिए तरणताल का शुभारंभ हुआ था मगर कोच के अभाव में बंद रहता है। कोच के लिए कई बार पत्र लिखा गया है। कोच की तैनाती होते ही प्रशिक्षण के लिए इसे खोल दिया जाएगा।
-सुनील भारती, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed