फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Suspect people doing recce of Shubham Mishra's house, sought security

शुभम मिश्रा के घर की रेकी कर रहे संदिग्ध लोग, सुरक्षा मांगी

Thu, 28 Oct 2021 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Suspect people doing recce of Shubham Mishra's house, sought security
तिकुनिया हिंसा में मृतकों के परिवार वालों ने डीएम से की मुलाकात।
मृतक के परिजन ने मुख्यमंत्री से मिलने केेेे लिए समय मांगा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में अराजक तत्वों द्वारा पीट-पीटकर मारे गए भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा व हरिओम मिश्र के परिजन ने डीएम से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। शुभम मिश्रा के पिता विजय मिश्रा ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा है और अभी तक इस मामले में हुई कार्रवाई की प्रगति की जानकारी भी चाही है।
विजय मिश्रा का आरोप है कि पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जिससे पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी उन्हें नहीं मिल पा रही है। लिहाजा उन्हें जांच टीम की कार्रवाई से अवगत कराया जाए। मृतक के एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की घोषणा सरकार ने की थी, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई न किए जाने से परिजन संशय में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से परिवार की सुरक्षा पर जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि तीन-चार दिन पहले गढ़ी रोड पर एक पार्टी ने बैठक बुलाई थी, जिसके बाद से संदिग्ध उनके घर की रेकी कर रहे हैं। इससे मोहल्ले में खौफ का माहौल है। प्रतिनिधि मंडल ने शुभम मिश्रा को शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई है और उनकी स्मृति में कोई कार्य कराने की भी मांग रखी है। प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी आचार्य संजय मिश्रा, चंद्रभाल दीक्षित, मनीष मिश्रा, अनूप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed