{"_id":"61bf7bc7875ab52ef8482b39","slug":"surya-namaskar-done-111-times-in-health-promotion-program-lakhimpur-news-bly469722772","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम में कराया 111 बार सूर्य नमस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम में कराया 111 बार सूर्य नमस्कार
विज्ञापन
गायत्री शक्ति पीठ पर योगाभ्यास करतीं युवतियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। हाइम योग एवं लखनऊ के प्रयाग आरोग्यम केंद्र की ओर से गायत्री शक्तिपीठ पर योग जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रयाग आरोग्यम केंद्र के संस्थापक प्रशांत शुक्ला ने किया। योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन बरनवाल ने युवाओं को शुद्धि क्रिया के तहत रबड़ नेति, सूत्रनेति, जलनेति एवं कुंजल क्रिया का अभ्यास कराया। योगाचार्य प्रशांत शुक्ला ने देश सेवा के संकल्प एवं योगाभ्यास से उत्पन्न ऊर्जा को वीर जवानों को समर्पित कर रविवार को 111 बार सूर्य-नमस्कार एवं प्रज्ञायोग सामूहिक अभ्यास कराया।
अनुपम मौर्य ने युवाओं को निरोगी रहने के लिए रोजाना योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित कर स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। वेदप्रकाश, लोकेश कुमार, सूरज कुमार, संदीप कुमार, आशीष, उमर, प्रगति बरनवाल, नूपुर गुप्ता, प्रतीक तिवारी, प्रीति शुक्ला, खुशी वर्मा, शुभम सिंह, पारुल सिंह, शेखर तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद