फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Survey of people left out of corona vaccination started

कोरोना टीकाकरण से छूटे लोगों का सर्वे शुरू

Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Survey of people left out of corona vaccination started
मोहम्मदी। प्रतिक्षण कार्यक्रम के तहत कोविड-19 वैक्सीनेशन को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए नगर क्षेत्र के 25 वार्डों में 11 टीमों का गठन किया गया है। ये टीम घर-घर जाकर टीकाकरण से छूटे लोगों की जानकारी एकत्र करेगी। टीम 15 से 18 वर्ष के आयु वाले और बुजुर्ग का सर्वे करेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर में ग्यारह टीमों घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया। इसमें पहली टीम में प्रधानमंत्री कौशल विकास की शालिनी सिंह, फार्मेसी प्रभारी डॉ एसके शुक्ला ने टीम के सदस्य प्रियंका देवी और प्रभात कुमार सिंह को वार्ड संख्या एक शंकरपुर छावनी से रवाना किया। टीम ने बृहस्पतिवार को वार्ड संख्या एक से लेकर बारह तक, शंकरपुर छावनी, बाजार गंज उत्तरी पूर्वी, इस्लामाबाद, पूर्वी लखपेड़ा, बाजारखुर्द पूर्वी, बाजारगंज पूर्वी, मोहल्ला भीतर, मोहम्मदी सरैया पूर्वी और दक्षिणी, बबौरी आदि मोहल्लों में सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने नगर क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि सर्वे टीमों को सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed