फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Surprise inspection of the district jail, listened to the problems of the prisoners

Lakhimpur Kheri News: जिला कारागार का औचक निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं

Wed, 29 Apr 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of the district jail, listened to the problems of the prisoners
जिला कारागार में निरीक्षण करने पहुंचे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एसीजेएम अम्बरीष त्रिप - फोटो : टूंडला के राजा का ताल में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपाइ्र संगठन
लखीमपुर खीरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एसीजेएम अम्बरीष त्रिपाठी ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में निरुद्ध बंदियों से उनकी समस्याएं सुनीं और उनके मामलों की जानकारी ली।
विज्ञापन


महिला बैरक में जाकर उन्होंने महिला बंदियों से उनके मुकदमों की पैरवी की स्थिति जानी। एक महिला बंदी ने प्रभावी पैरवी न होने की शिकायत करते हुए वकील बदलने की मांग की, जिस पर उन्होंने दूसरा पैनल अधिवक्ता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही एक महिला बंदी के साथ रह रहे बच्चे के खानपान और देखभाल की जानकारी भी ली।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कारागार अस्पताल में भर्ती सात बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। जेल चिकित्सक डॉ. पंकज ने बताया कि दो बंदियों का नशा मुक्ति उपचार चल रहा है। सचिव ने जेल प्रशासन और अधिवक्ताओं को बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चा बैरक में निरुद्ध 47 बंदियों से घटना के समय उनकी उम्र की जानकारी ली गई, ताकि 18 वर्ष से कम आयु के बंदियों को बाल अपचारी घोषित कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed