फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Supporters of the newly elected Bhira panchayat president, fired shells in the main market, crushed flowers with their feet

Lakhimpur Kheri News: भीरा नवनिर्वाचित पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों का उत्पात, मुख्य बाजार में गोले दागे, फूल पैरों से कुचले

Tue, 16 May 2023 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Supporters of the newly elected Bhira panchayat president, fired shells in the main market, crushed flowers with their feet
वायरल वीडियो का स्क्रीन शार्ट
बिजुआ। नगर पंचायत भीरा की नव निर्वाचित अध्यक्ष के समर्थकों ने सोमवार को बाजार में हंगामा किया। गोले दागे और कागज के फूलों को पैरों तले कुचला। अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया। बवाल का एक वीडियो भी वायरल हुआ। उधर, मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 11.30 बजे नवसृजित नगर पंचायत भीरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष चारू शुक्ला के समर्थक अंकुर शुक्ल, अमन रोबिंसन आदि कस्बे के मुख्य बाजार पहुंचे। नारेबाजी करते हुए गोले दागे और कागज के फूलों को पैरों तले कुचला। भाजपा समर्थकों की दुकान और घरों के सामने गालीगलौज की। व्यापारियों ने इस घटना को लेकर रोष जताया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

समर्थकों के इस बवाल का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। अंकुर शुक्ला, अमन रोबिंसन, अमरसिंह, सौरभ अवस्थी व रिषभ गोयल पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने अंकुर और अमन रोबिंसन को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, भीरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार गौतम ने बताया कि कस्बे में शांति व्यवस्था कायम है। नजर रखी जा रही है। कानून व्यवस्था के विरुद्ध कार्य करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत फैलाने और व्यापारियों को दबाव में लेने की कोशिश : विधायक
पलिया विधायक रोमी साहनी ने कहा कि व्यापारियों में दहशत फैलाने और दबाव में लेने की कोशिश की गई है। यह किसके इशारे पर हुआ, भीरा की जनता जानती है। अगर भविष्य में इस तरह की किसी घटना को अंजाम दिया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।

भविष्य में नहीं होगी इस तरह की घटना
भीरा नगर पंचायत की नवनिर्वाचित निर्दलीय अध्यक्ष चारू शुक्ला के पति संजय कुमार शुक्ला ने भी एक वीडियो जारी कर भविष्य में इस तरह की घटना न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार में जो कुछ हुआ, वह उसकी निंदा करते हैं। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed