फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Summer Camp started in Sanatan Dharma Girls College

सनातन धर्म बालिका कॉलेज में समर कैंप का आगाज

Fri, 17 Jun 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Summer Camp started in Sanatan Dharma Girls College
समर कैम्प मे आत्मरक्षा के गुर सीखतीं छात्राएं।
मंदाकिनी ब्राह्मण महिला सभा ने किया आयोजन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मंदाकिनी ब्राह्मण महिला संगठन के सहयोग से 15 दिवसीय समरकैंप का उद्घाटन हुआ।
प्रधानाचार्य एवं मंदाकिनी ब्राह्मण महिला संगठन की मंत्री शिप्रा बाजपेई ने बताया कि छात्राओं की प्रतिभा निखारने के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया है। पहले दिन छात्राओं ने आत्मरक्षा के लिए कराटे एवं नृत्य, पॉट मेकिंग एंड क्राफ्ट, ब्यूटीशियन, कुकरी- बेकरी, ड्राइंग एंड पेंटिंग, सॉफ्ट टॉय मेकिंग एवं सिलाई आदि की बारीकियां सीखी। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष निरूपमा बाजपेई ने कहा पढ़ाई के साथ छात्राओं अन्य तमाम प्रकार के कामों में भी निपुण होना चाहिए। इसका सबसे बेहतर माध्यम समर कैंप है। उन्होंने छात्राओं को समरकैंप में सिखाए जाने वाले क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर और पूरे मनोयोग से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस तरह के आयोजन से छात्राओंको अन्य तमाम कार्य सीखने का मौका मिलता है। पहले दिन रश्मि बाजपेई, प्रभा त्रिपाठी, मधुलिका त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed