फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sultry as the temperature rises

तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी में परेशान रहे लोग

Thu, 26 May 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
sultry as the temperature rises
धूप में छतरी का सहारा लेकर जातीं महिलाएं।
आंधी और बारिश के तीसरे दिन बुधवार को मौसम रहा पूरी तरह साफ
विज्ञापन

दिन गर्म और रात हो रही ठंडी, आने वाले दिनों में तापमान और बढे़गा
लखीमपुर खीरी। आंधी और बारिश के तीसरे दिन बुधवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। खिलकर धूप निकली, जिससे पारा चढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान मंगलवार की अपेक्षा चार डिग्री अधिक है। धूप तेज न होने के बावजूद दिन भर उमस भरी गर्मी से लोगों को दिक्कतें हुईं। मौसम में एकाएक आ रहे बदलाव से लोग परेशान हैं।
सोमवार को जिले भर में आई तेज आंधी और झमाझम बारिश से तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी रहेगी। आशंका है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर से 45 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान सहना पड़ सकता है। आंधी-बारिश के गुजरने के तीसरे दिन ही लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि मंगलवार की रात अन्य दिनों की अपेक्षा ठंडी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी बिजली संकट बरकरार
तीन दिन दो बार तेज आंधी आने से ध्वस्त हुई बिजली आपूर्ति का असर अब तक कई ग्रामीण क्षेत्रों में बरकरार है। बसैगापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पूजा गांव असाढ़ी के पास आंधी में टूटे खंभे को अब तक बदला नहीं जा सका है। इससे करीब दस गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। हजारों उपभोक्ताओं को पिछले कई दिनों से बिजली के बिना रहना पड़ रहा है। न किसानों के ट्यूबवेल चल पा रहे हैं और न ही उनके मोबाइल चार्ज हो पा रहे हैं। किसानों का कहना है कि अब तक बिजली अधिकारियों ने खंभा बदलने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है। उधर, बेहजम इलाके में भी कई जगह खंभे टूटने से दर्जनों गांवों की बिजली ठप है। अधीक्षण अभियंता राम शबद का कहना है जिले के अधिकांश हिस्सों में व्यवस्था दुरुस्त हो गई है। जहां समस्या है वहां भी जल्दी दुरुस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed