{"_id":"5e53c81f8ebc3ef3dd2bc107","slug":"suicide-lakhimpur-news-bly397128187","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से चारा लेने की बात कह खेत में गया किसान, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से चारा लेने की बात कह खेत में गया किसान, फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
मैगलगंज। घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने सोमवार की सुबह अपने खेत पर खड़े आम के पेड़ सेे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव रहजनियां निवासी पप्पू यादव (42) रोज की तरह अपने खेत और पशुओं की रखवाली करता था। सोमवार की सुबह 10 बजे वह घर से चारा लेने की बात कहकर खेत पर गया था। इस दौरान खेत में लगे ट्यूबवेल के निकट स्थित आम के पेड़ पर लटककर उसने अपनी जान दे दी। पास से निकले किसी राहगीर ने शव लटका देखा तो इसकी सूचना परिवार वालों को दी। जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव देख वहां कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह घरेलू कलह सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।