फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sugarcane farmer said- solution for complete payment

धरना के 15वें दिन बोले किसान संपूर्ण भुगतान ही समाधान

Mon, 13 Dec 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmer said- solution for complete payment
पलिया चीनी मिल में धरने को संबोधित करते किसान नेता। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल में किसानों का धरना प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा। किसान नेताओं ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन खुद मिल चलवाने का प्रयास पूंजीपतियों के दबाव में कर रहा हैं, प्रशासन यदि किसानों का हित चाहता है तो कोल्हू व क्रशर से वाजिब दाम दिलवाएं, मिल प्रबंधन खुद ब खुद सुधर जाएगा। किसानों ने एक स्वर में संपूर्ण भुगतान के बाद ही मिल चलाने की बात कही।
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान को लेकर चीनी मिल में किसानों का धरना 28 नवंबर से लगातार जारी है। क्रमिक अनशन में रविवार को इसराईल खान, जसप्रीत सिंह, अतिउल्ला, संतोष सिंह व हरजिंदर सिंह आदि किसान बैठे। किसान नेताओं ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दो माह पूर्व आई बाढ़ ने किसानों की धान की फसल बर्बाद करके रख दी, ऐसे में बकाया भुगतान न मिलने से किसान किस तरीके से गन्ने की छिलाई करेगा और गन्ना मिल को लाने के लिए ट्रैक्टर का डीजल निकालेगा। कहा कि प्रशासन खुद मिल प्रबंधन से मिला हुआ है और अगर किसानों के हित में है तो कोल्हू व क्रशरों से किसानों को वाजिब दाम दिलवाए, जब मिल को गन्ना नहीं मिलेगा तो मिल प्रबंधन खुद व खुद सुधर जाएगा। किसानों ने कहा कि गोला में भी किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है लेकिन गोला के किसान पलिया के किसानों के साथ हैं और यहां का किसान गोला के किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है। जरूरत पड़ी तो वहां से यहां किसान आएगा तो यहां से गोला के लिए भी किसान जाएगा। लेकिन जब तक संपूर्ण बकाया भुगतान नहीं हो जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा और किसान बिना भुगतान लिए यहां से नहीं उठेगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन तेज किया जाएगा जिसकी रणनीति भी तैयार हो रही है। किसान मिल प्रबंधन को मंच पर आमंत्रित करता है कि आए और वार्ता करे, भुगतान दिलाए और मिल चलवाएं लेकिन यहां कोई नहीं आता है।
विज्ञापन

जल्द नहीं हुआ भुगतान तो व्यापारी बंद करेंगे दुकान
पलिया चीनी मिल में बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर 15 दिनों से गन्ना किसान आंदोलन कर रहे हैं। नगर व्यापार मंडल की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार की देर शाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया है जिसमें जल्द भुगतान न होने पर बाजार बंदी का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन पत्र दिया। जिसमें किसानों की मांग पर पलिया शहर समेत क्षेत्र की बाजार बंद करने की बात भी कही गई। वहीं एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार आशीष कुमार सिंह को व्यापारियों ने सौंपा है। जिसमें जल्द भुगतान दिलाने की मांग की गई है। भुगतान न मिलने पर बाजार बंदी का ऐलान भी व्यापारियों ने किया है। इस दौरान भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed