फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sugarcane and paddy crops submerged due to erosion of Mohana

Lakhimpur Kheri News: मोहाना के कटान से गन्ने व धान की फसलें जलमग्न

Mon, 05 Aug 2024 03:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane and paddy crops submerged due to erosion of Mohana
तिकुनिया। क्षेत्र के बॉर्डर के गांव रननगर में मोहाना नदी का कटान तेज हो गया है। इससे किसानों की गन्ना और धान की फसलें नदी में समा रही हैं। किसानों ने तहसील प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर कटान रोकने के इंतजाम कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी ओंकार सिंह, प्रधान चरणजीत सिंह, सुखदेव सिंह, जमीर सिंह, सुखजीत सिंह और हरेक सिंह ने बताया कि मोहाना नदी हर साल तबाही मचाती है। इस बार भी नदी कटान करती हुई गांव की ओर बढ़ रही है। नदी गांव से करीब 200 मीटर दूर रह गई है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। नदी इससे पूर्व धान और गन्ने की फसलें काट चुकी है।
विज्ञापन

कटान से बचाने को ग्रामीणों ने तहसीलदार भीमचंद को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अब तक कोई अधिकारी कटान देखने नहीं आया है। वहीं तहसीलदार भीमचंद ने बताया कि लेखपाल प्रतिदिन की रिपोर्ट ले रहे हैं। अब कटान की गति धीमी हो गई है। नदी गांव की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed