फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sugar payment

पिछला बाकी, इस बार भी नहीं दे रहे भुगतान

Sat, 20 Dec 2014 07:03 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 20 Dec 2014 07:03 PM IST
विज्ञापन
sugar payment
जिले की एकमात्र गोला चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र का करीब 50 करोड़ गन्ना मूल्य बकाया हैै। चालू पेराई सत्र में चीनी मिल चालू हुए करीब 22 दिन बीत गए हैं। इस दौरान नौ चीनी मिलों को करीब 130 लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति किसानों द्वारा की जा चुकी हैै। गन्ना खरीद करने से 14 दिन तक भुगतान के मामले में छह चीनी मिलों ने तत्परता दिखाई हैै। जबकि बजाज ग्रुप की गोला, पलिया और खंभारखेड़ा मिलों ने एक पैसे का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

बता दें कि कोर्ट ने 30 सितंबर 2014 तक संपूर्ण बकाया भुगतान करने के आदेश दिए थे। इस क्रम में जनपद की आठ मिलों ने भुगतान कर दिया जबकि गोला मिल ने भुगतान नहीं किया। गोला मिल पर अभी भी करीब 50 करोड़ रुपये बाकी हैं। अब मिल प्रबंधन 31 दिसंबर 2014 तक भुगतान की बात कह रहा है। वहीं चालू पेराई सत्र 2014-15 में गोला पर 10.49 करोड़, पलिया पर 7.28 करोड़ और खंभारखेड़ा मिल पर 10.45 करोड़ रुपये बकाया हो गया है। इसमें से एक पैसे का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

संपूर्णानगर मिल और बेलरायां मिल ने चालू सत्र में नवंबर तक का भुगतान किया है लेकिन दिसंबर में भुगतान नहीं किया है। इससे संपूर्णानगर पर 5.10 करोड़ और बेलरायां पर 5.02 करोड़ अवशेष बन गया है। इस प्रकार पांच मिलों पर किसानों का 38.36 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान में अव्वल
गन्ना एक्ट की शर्तों के मुताबिक ऐरा मिल ने 12.59 करोड़, अजवापुर ने 16.14 करोड़, कुंभी ने 22.29 करोड़ और गुलरिया मिल ने 14.19 करोड़ भुगतान कर दिया है। लिहाजा इन पर अवशेष नहीं है। ऐरा मिल ने 10 दिसंबर तक, अजवापुर ने आठ दिसंबर तक, कुंभी ने 10 दिसंबर तक, गुलरिया ने 11 दिसंबर तक, बेलरायां और संपूर्णानगर ने 30 नवंबर 2014 तक खरीदे गन्ना मूल्य का भुगतान किया है।


जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि समय से भुगतान न करने पर संबंधित चीनी मिलों को ब्याज देना पड़ सकता है। इस बार मिलों पर अवशेष के साथ ही ब्याज की गणना की जा रही है। जरूरत पड़ी तो नोटिस देकर जवाब-तलब किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed